डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा /उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
आर्य समाज अमरोहा में स्वामी श्रद्धानन्द जयन्ती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में वेदों के प्रचार का संकल्प आर्य समाज लिया गया।
प्रातः काल की शुभ बेला में आर्य समाज अमरोहा के प्रांगण में स्थित भव्य यज्ञशाला में आर्य जनों की उपस्थिति में वैदिक यज्ञ अनुष्ठान आचार्य सोमेश कुमार शास्त्री जी के ब्रहम्त्व में संपन्न हुआ।यज्ञ में ईश्वर स्तुति स्वस्तिवाचनम शांति करणम महामृत्युंजय मंत्र एवं देश मे खुशहाली व समाज के कल्याण के लिए आहुतियां प्रदान की गई ॥
समाज में सुख शांति समृद्धि स्वास्थ्य दीर्घायु यश वैभव एवं पर्यावरण की शुद्धि की कामना की गई।
इस अवसर पर वेदों के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया।
मुख्य यज्ञमान
विनय प्रकाश आर्य
वेदों में छिपा समस्याओं का समाधान
इस मौके पर मन्त्री अभय आर्य ने कहा कि वर्तमान परिवेश में वेदों का प्रचार-प्रचार जरूरी है सभी समस्याओं का समाधान वेदों में छिपा है। हमें अपने बच्चों को वेदों से जोड़ना चाहिए। जिस घर में वेदों की ऋचाओं का वाचन होता है वहां से नकारात्मकता दूर हो जाती है।
इस अवसर पर महर्षि दयानंद द्वारा रचित अमर ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश का वाचन यशवंत सिंह , आर्य समाज के नियम राघव अग्रवाल एवं संगठन सूत्र सुभाष दुआ द्वारा प्रस्तुत किए गए।
इस मौके पर प्रधान नत्थू सिंह आर्य ,कोषाध्यक्ष अकुंर अग्रवाल विनय प्रकाश आर्य, डा० गजेन्द्र पाल सिंह अनिल जग्गा विकास राठी डा० जगत सिंह राजीव यादव,सुनील गुप्ता मनोहर लाल आर्य विनय त्यागी यशवंत सिंह हेतराम सागर राजीव शर्मा आशा आर्या सुनील कुमार सतीश आर्य पूरन लाल अरोड़ा कौशल रस्तौगी आदि आर्य जन उपस्थित रहे।

