डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
विकास खण्ड हसनपुर में ‘हमारा आँगन हमारे बच्चे‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख ममता गुर्जर हसनपुर रहीं। कार्यक्रम में 35 बच्चों को कक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को ब्लाक प्रमुख और खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त मण्डल स्तर पर खेल प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया।
शिक्षकों से सहयोग करने हेतु प्रेरित किया
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख ने बच्चों के उत्सहावर्धन के लिए लगातार मेहनत करने और शिक्षकों से सहयोग करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार ने हमारा आँगन हमारे बच्चे एवं मण्डल स्तरीय प्रतिभागी विद्यार्थियों का विशेष सम्मान समारोह कर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर एआरपी राजनारायण सिंह, नमित कुमार, मौ० सुलेमान, मूलचन्द सिंह और योगेश कुमार, सुमन रानी, सोनू कुमार, रूप बसंत भूपेन्द्र सिंह, दीप्ति वर्मा, आरिका, कमल शर्मा, अमित गुप्ता, देवकाला सुन्दर पाल तथा संदीप सिंह राहुल, ललतेश, मनोज कुमार, योगराज आदि उपस्थित रहे।
मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान/ हसनपुर में ‘हमारा आँगन हमारे बच्चे‘ कार्यक्रम

