डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के भाई बहनों द्वारा 15 फरवरी को सामूहिक योग के पश्चात प्रातः 10 बजे संस्था के सेवा केंद्र ’प्रभु संदेश भवन’ मोहल्ला कोट अमरोहा से शिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में एक ’शिवलिंग शोभायात्रा’ निकाली गई।
आध्यात्मिक चेतना को जगाना
इस शोभायात्रा का उद्देश्य मानव के अंदर आध्यात्मिक चेतना को जगाना, दैवी गुणों का संचार करना, विकारों से बचाना तथा शिव पिता का प्रचार प्रसार करना था। बी.के. अर्चना बहन के निर्देशन में इस शोभा यात्रा में सबसे आगे एक बहन शिवध्वजा के साथ अगुवाई करते हुए चल रही थी। उसके पीछे लगभग 100 भाई बहनों सफ़ेद वस्त्रों एवं अनुशासन में चलते हुए दिखाई दिए। यह शिवलिंग शोभायात्रा कोट चौराहे से कटरा, कोतवाली, बड़ाबाजार, जट बाजार, तहसील, चौक, कुरेशी, वासुदेव नगर होते हुए चुना भट्टी पर संपन्न हुई।
यात्रा में बोलते हुए बीके अर्चना बहन ने बताया कि जब काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार जैसे पांच विकारों की अग्नि में पृथ्वी जलने लगती है, तब उसे छुड़ाने के लिए हम आत्मा पिता परमात्मा शिव इस धरती पर अवतरित होते हैं। उन्हीं की याद में हम सब हर वर्ष शिवरात्रि का त्यौहार मनाते हैं। यात्रा में चलते हुए भाई बहनों द्वारा आध्यात्मिक नारे लगाए जा रहे थे जो कि इस शोभा यात्रा में चार चांद लगा रहे थे।
यात्रा उपरांत चुना भट्टी पर स्थिति बीके सतीश भाई एवं सीमा के निवास स्थान पर शिव ध्वजारोहण किया गया और उन्हीं के सौजन्य से सभी भाई बहनों को ब्रह्माभोजन कराया गया। इस शोभा यात्रा में समर्पित बहन बीके अर्चना, बीके पूनम के अतिरिक्त दिनेश भाई, लवली भाई, उमेश भाई, होरीलाल भाई, सतीश भाई, भरत भाई, मुकुल भाई, भारती माता, सुनीता माता, करन भाई, विनोद भाई, पुरुषोत्तम भाई, आदि लगभग 100 भाई बहन सम्मिलित रहे।
ब्रह्माकुमारी/’शिवलिंग शोभायात्रा’निकाल दिया विकारों से दूर रहने का संदेश

