डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. मोनिका प्राथमिक विद्यालय जमुना खास में शिक्षा का स्तर सहीं नहीं मिलने पर स्टाफ का स्पष्टीकरण तलब किया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. मोनिका ने 9 फरवरी को प्राथमिक विद्यालय जमुना खास का निरीक्षण किया निरीक्षण में पंजीकृत 231 छात्रों के सापेक्ष 200 छात्र उपस्थित मिले। प्रधानाध्यापक व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा विद्यालय परिसर में नवनिर्मित अतिरिक्त कक्षा कक्ष का निर्माण हो रहा है निर्माणाधीन कक्षा कक्ष में राजमिस्त्रियों द्वारा वेंटिलेटर मौके पर लगाया जा रहे थे जो मानक के अनुरूप नहीं लगाए गए थे मौके पर मानक के अनुरूप लगाने के निर्देश दिए निर्माण में पाई गई कमियों के क्रम में निर्माण प्रभारी को नोटिस जारी किया गया है।
नोटिस का उत्तर मिलने के उपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी, इसके अतिरिक्त कक्ष 4 में शिक्षा का स्तर ठीक नहीं पाए जाने पर रिमेडियल क्लास के माध्यम से शिक्षा के स्तर में सुधार करने के निर्देश दिए गए तथा पठान-पाठन के संबंध में समस्त स्टाफ का स्पष्टीकरण मांगा गया है।
बीएसए डॉ. मोनिका निरीक्षणः शिक्षा का स्तर सही नहीं/ स्टाफ का स्पष्टीकरण तलब

