Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > बाल उत्सव प्रगति, स्वाभिमान और सफलता की ओर 2 का शानदार आयोजन

बाल उत्सव प्रगति, स्वाभिमान और सफलता की ओर 2 का शानदार आयोजन

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

अमरोहा में राजकीय इंटर कॉलेज के ग्राउंड में “बाल उत्सव प्रगति, स्वाभिमान और सफलता की ओर 2.0” कार्यक्रम अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला समन्वयक बालिका शिक्षा मनोज कुमार ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में जिला जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती पंखुड़ी जैन एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकीय इंटर कॉलेज बालिका की प्रधानाचार्य श्रीमती स्नेहलता उपस्थिति हुई तथा इस मौके पर श्रीमती मोनिका जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमरोहा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
30-30 बालक-बालिकाओं ने दिखाई प्रतिभा

इस अवसर पर “मेरे बदलाव की कहानी” तथा “पोस्टर मेकिंग” प्रतियोगिताओं का जिला स्तरीय आयोजन किया गया। दोनों प्रतियोगिताओं के लिए जनपद के विभिन्न विद्यालयों से 30-30 बालक-बालिकाओं का चयन कर उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया गया।
“मेरे बदलाव की कहानी” प्रतियोगिता अंतर्गत पांच छात्र एवं छात्राओं का चयन किया गया जिनका विवरण निम्नवत है
1-लायबा नूर कस्तूरबा बालिका विद्यालय धनौरा,
2-कामिनी कंपोजिट विद्यालय शाहबाजपुर गुर्जर धनौरा
3-शगीरा कंपोजिट विद्यालय पीला कुंड विकासखंड अमरोहा
4- बंदना कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हसनपुर
5- रिकल विकासखंड अमरोहा
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के की अंतर्गत पांच छात्रों का चयन
1-आरिफा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नगर अमरोहा
2-कामिनी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय धनोरा
3- नेहा कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय धनोरा
4- सृष्टि पीएम श्री विद्यालय पचोकरा जोया
5-राबिया उच्च प्राथमिक विद्यालय दाऊ सराय अमरोहा
सभी विजेता छात्र-छात्राओं को मनोज कुमार जिला समन्वयक बालिका शिक्षा एवं प्रशांत गुप्ता जिला समन्वयक प्रशिक्षण एवं सत्यवीर सिंह जी जिला समन्वयक निर्माण के द्वारा द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। विजेता विद्यार्थियों के सुगमकर्ताओं (मार्गदर्शक शिक्षकों) को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता प्रभारी के रूप में श्रीमती शशि दिवाकर अत्यंत महत्वपूर्ण रही। कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं एवं उनके अध्यापकों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई।
जिला स्तर पर चयनित सभी छात्र-छात्राएं अब मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी, जिससे उनके आत्मविश्वास और प्रतिभा को और व्यापक मंच मिलेगा।
बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा

यह बाल उत्सव कार्यक्रम विद्यार्थियों में स्वाभिमान, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति की क्षमता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सार्थक पहल सिद्ध हुआ। समाज कल्याण अधिकारी ने बच्चों के भूरी भूरी प्रशंसा की। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बच्चियों के द्वारा प्रतिस्पर्धा में प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की प्रशंसा की। जीजीआईसी प्रिंसिपल ने बच्चों के पोस्टर मेकिंग और कॉमिक बुक को अवलोकन कर बच्चों के बीच बढ़ रही रचनात्मकता को लेकर पूरी-पूरी प्रशंसा की।
जिला समन्वयक मनोज के कार्य को सराहा
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाज कल्याण अधिकारी अमरोहा तथा प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज अमरोहा द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग अमरोहा द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कार्यक्रम प्रबन्धन के लिए जिला समन्वयक मनोज कुमार के कार्य को सराहा गया है। जोया के एआरपी धर्मेंद्र सिंह समेत कई टीचर्स मौजूद रहे।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in