डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
अमरोहा के ब्लॉक प्रमुख गुरेंद्र सिंह ढिल्लों ने कहा कि प्रधान व प्रधानाध्यापक के समन्वय से स्कूल का विकास संभव है।
23 फरवरी को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय याहियापुर के प्रांगण में विद्यालय प्रबंध समिति कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि अमरोहा के ब्लॉक प्रमुख गुरेंद्र सिंह ढिल्लों ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास होना चाहिए। खंड विकास अधिकारी नीरज कुमार गर्ग ने कायाकल्प के महत्व पर रोशनी डाली। सीडीपीओ संजीव कुमार ने कहा कि बाल वाटिका से निकलने वाले बच्चों का एडमिशन निकट के प्राथमिक विद्यालय में कराना है।
1200 रुपए की धनराशि का सदुपयोग
बीईओ सोनू कुमार ने डीबीटी के माध्यम से मिलने वाली 1200 रुपए की धनराशि से बच्चों के लिए दो जोड़ी यूनिफॉर्म, एक जोड़ी मोजा, एक जोड़ी जूता, एक स्वेटर, एक बैग दिलाने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करें। नए सत्र की पाठ्य पुस्तकों को शीघ्र ही विद्यालयों में वितरित किया जाएगा।
इस मौके पर विपिन चौहान, नीरज चौहान, करतार सिंह, धर्मेंद्र कुमार, महेश कुमार, एआरपी लव सूरी, संजीव कुमार सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/इंचार्ज अध्यापक, एसएमसी अध्यक्ष आदि मौजूद रहे। संचालन एसआरजी अनिल वर्मा ने कियां।
प्रधान व प्रधानाध्यापक के समन्वय से स्कूल का विकास संभवः गुरेंद्र ढिल्लों

