डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने बोर्ड परीक्षा-2026 को शुचितापूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकांे संग अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारियों का पाठ पढ़ाया।
कुंदन कॉलेज मंे समीक्षा बैठक
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2026 को नकलविहीन कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में 10 फरवरी को कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज के राजेंद्र हॉल में जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अमरोहा में कुल 68 परीक्षा केंद्र
जनपद में बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से प्रारंभ होकर 12 मार्च 2026 तक संचालित होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी, प्रथम पाली प्रातः 8ः30 बजे से 11ः45 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपरान्ह 2ः00 बजे से 5ः15 बजे तक होगी। जनपद में कुल 68 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिनपर हाईस्कूल के 28583 एवं इण्टरमीडियेट के 24694, इस प्रकार कुल 51277 छात्र/छात्रा परीक्षा देंगे।
स्टैटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट व्यवस्थाएं जांच लें
डीएम ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश देते हुए कहा कि छात्र और छात्राओं की तलाशी के लिए अलग-अलग चेकिंग रूम बनाए जाएं। उन्होंने स्टैटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि कल को केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाएं जांच लें। परीक्षार्थियों के सामान रखने के लिए स्टोर रूम बनाए जाने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रश्न पत्र निर्धारित तिथि पर उसी विषय का ही खोला जाए। सभी संबंधित अधिकारी परीक्षा केंद्रों पर भ्रमणशील रहकर परीक्षा को नकल विहीन, सुचिता पूर्ण एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं। अंत में जिलाधिकारी ने सभी जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं बाह्य केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि उन्हें सौंपे गए दायित्वों का शत-प्रतिशत पालन करते हुए परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराएं।
सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी तथा नकल करने या कराने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के दृष्टिगत किसी भी प्रकार की समस्या आये तो तत्काल हमें सूचित कर सकते है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी गरिमा सिंह, उप जिलाधिकारी ब्रजपाल सिंह, जिविनि डॉ. प्रवेश कुमार, बीएसए डॉ. मोनिका सिंह, प्रधानाचार्य ललित कुमार समेत संबंधित अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक आदि मौजूद रहे।
डीएम निधि ने बोर्ड परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकांें व अफसरों को पढ़ाया जिम्मेदारियों का पाठ

