Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > डीएम निधि आमजन जनगणना के महत्व को समझें/पहली बार डिजिटल जनगणना

डीएम निधि आमजन जनगणना के महत्व को समझें/पहली बार डिजिटल जनगणना

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

डीएम जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि यह जनगणना पहली बार पूरी तरह से डिजिटल मोड में की जाएगी। इससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, त्वरित और प्रभावी बनेगी। प्रशिक्षण में डाटा की सटीकता, पारदर्शिता और गोपनीयता पर विशेष जोर दिया गया। डीएम ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने के लिए निगरानी व्यवस्था मजबूत रखी जाए। उन्होंने आमजन से जनगणना के महत्व को समझने की अपील की।
जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक
जिले में आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक एवं एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 26 फरवरी को संपन्न हुई। इस बैठक में विस्तृत समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान जनगणना-2027 की समयावधि, चार्ज निर्धारण, स्व-गणना प्रक्रिया, गतिविधियों की निगरानी, प्रगणक व सुपरवाइजर सहित अन्य कार्मिकों की भूमिका और प्रशिक्षण कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई।
जनगणना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील
जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि जनगणना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपेक्षित तैयारियाँ समयबद्ध ढंग से पूरी करें। साथ ही ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए, ताकि आमजन जनगणना के महत्व को समझ सकें।
जनगणना- 2027 दो चरणों मे
उन्होने बताया कि जनगणना- 2027 दो चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना 22 मई से 20 जून, 2026 तक होगी। द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना होगी, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति का विवरण दर्ज होगा 9 से 28 फरवरी, 2027 तक होगी। इसके बाद 1 से 5 मार्च, 2027 तक पुनरीक्षण राउंड चलाया जाएगा। जनगणना-2027 के लिए जिले से दो मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 17 से 21 फरवरी तक मुख्यालय लखनऊ में कराया जा चुका है। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा जिले में फील्ड कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं जिला जनगणना अधिकारी गरिमा सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी एवं उप जिला जनगणना अधिकारी, तहसीलदार, जिला प्रभारी जनगणना व्यास नंदन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in