डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
उत्तर प्रदेश में निराश्रित गौवंश संरक्षण तथा गौशाला संचालन और प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य करने पर अमरोहा की डीएम निधि गुप्ता वत्स, सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र, सीवीओ डॉ0 आभा दत्त और अस्थायी गौ आश्रय स्थल डींगरा, ब्लॉक धनौरा की संचालक प्रधान अमीर जहां को स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
23 फरवरी 2026 को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश गौ धन समागम का आयोजन दुग्ध विकास विभाग और पशुपालन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रदेश के 75 जनपदों में से निराश्रित गौवंश संरक्षण तथा गौशाला संचालन और प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 5 जनपदों के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी और गौशाला संचालक ग्राम प्रधान को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि धर्मपाल सिंह, मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास द्वारा अपर मुख्य सचिव दुग्ध विकास मुकेश मेश्राम, दुग्ध आयुक्त धनलक्ष्मी और निदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग डॉक्टर मेघपाल सिंह की उपस्थिति में अमरोहा की जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स वत्स, सीडीओ अश्विनी कुमार मिश्र, सीवीओ डॉ0 आभा दत्त और अस्थायी गौ आश्रय स्थल डींगरा, ब्लॉक धनौरा की संचालक प्रधान अमीर जहां को स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी राजकीय कार्यों की व्यस्तता के कारण कार्यक्रम में सम्मिलित होने लखनऊ नहीं जा सके उनके सम्मान चिन्ह मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आभा दत्त द्वारा प्राप्त किए गए।
उत्कृष्ट गौसंरक्षण को सूबे में अमरोहा चमका/डीएम निधि/सीडीओ अश्वनी/सीवीओ डॉ.आभा/प्रधान अमीर सम्मानित

