डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
हिन्दी संवर्धन व साहित्यिक योगदान के लिए जनपद का गौरव बढ़ा रहे संस्कार भारती के प्रांत प्रचार प्रमुख व अखिल भारतीय साहित्य परिषद के ज़िलाध्यक्ष व राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक जनपद के मंडी धनौरा निवासी डॉ यतींद्र कटारिया की लेखन यात्रा के अंतर्गत उनकी नवीनतम पुस्तक काव्य कृति प्रेरणा के प्रतिमान का संसद भवन परिसर में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी संसदीय राजभाषा समिति के उपाध्यक्ष लोकसभा सदस्य भर्तृहरि महताब व पूर्व सांसद तथा विश्व हिन्दी परिषद के अध्यक्ष डा यारलागड्डा लक्ष्मीप्रसाद के करकमलों द्वारा विमोचन किया गया ।
हिंदी के व्यापक प्रचार प्रसार पर ज़ोर
उल्लेखनीय है कि संसद भवन परिसर स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में हिंदी के संवर्धन व व्यापक प्रचार प्रसार पर ज़ोर दिया गया तथा इस अवसर पर हिंदी सेवियों के योगदान को सराहा गया जिसके डॉ यतींद्र कटारिया व अन्य हिन्दी सेवियों को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी तथा संसदीय राजभाषा समिति के उपाध्यक्ष व सांसद डॉ भर्तृहरि महताब सांसद लहर सिंह सिरोया पूर्व सांसद व विश्व हिन्दी परिषद के अध्यक्ष डॉ यारलागड्डा लक्ष्मी प्रसाद आदि ने डॉक्टर यतीन्द्र कटारिया द्वारा लिखित काव्यकृति प्रेरणा के प्रतिमान का विमोचन किया इस अवसर पर डॉ यतींद्र कटारिया ने हिंदी के विस्तार पर ज़ोर देते हुए काव्य पाठ भी किया ।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपी सिंह सांसद पवन राजे निम्बालकर अरुण कुमार सागर रतनजीत प्रताप नारायण सिंह वित्त मंत्रालय के सचिव द्वारिका नाथ मिश्रा राजभाषा गृह मंत्रालय भारत सरकार के निदेशक रघुवीर शर्मा विश्व हिंदी परिषद के महामंत्री विपिन कुमार केंद्रीय हिंदी समिति के पूर्व सदस्य दामोदर खड़से दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा के श्रीधर कोने कर्नाटक हिंदी सभा दयानंद बयार अध्यक्ष केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड महानिदेशक कैग तथा उपनिदेशक राजभाषा सुधा वर्मा व सहायक निदेशक राजभाषा बीना राज्य लक्ष्मी तथा विश्व हिंदी मंच के महामंत्री सुरेन्द्र सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।
हिंदी साहित्य विश्व की विशालतम साहित्य निधि
डॉक्टर यतींद्र कटारिया ने कहा कि हिंदी साहित्य विश्व के विशालतम साहित्य निधि है तथा हिन्दी विश्व पटल पर अपना परचम फैला रही है आज़ादी के अमृत काल में यह सभी भारतीयों के लिए गौरव की बात है उन्होंने कहा कि उनकी नवीनतम कृति काव्य पुस्तक सरदार शतक तथा राष्ट्रीय चेतना की हुंकार योगी आदित्यनाथ व नाथ परंपरा सहित कई पुस्तक प्रकाशनाधीन है जिनका शीघ्र विमोचन होगा।
संसद भवन परिसर में डॉ. यतींद्र की पुस्तक का केंद्रीय मंत्री पंकज ने किया विमोचन

