एसएसएन
मुरादाबाद/अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
उत्तर प्रदेश सरकार, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण और नगर निगम मुरादाबाद के संयुक्त तत्वावाधान में
मुरादाबाद में 22 जनवरी से शुरू हुए उदीषा चौपाला साहित्योत्सव के पुस्तक मेले में मुरादाबाद के साहित्यकार स्टाल पर अमरोहा के लेखक डॉ. दीपक अग्रवाल की पुस्तकों प्रेरणा-पुंज, बढ़ो गगन की ओर और शिक्षाविद् डॉ. राजीव शर्मा (स्मृतियाँ) को भी शामिल किया गया है।
लेखक डॉ. दीपक अग्रवाल ने मुरादाबाद उदीषा चौपाला साहित्योत्सव के पुस्तक मेले के लिए मुरादाबाद के साहित्यकार स्टाल प्रभारी आवरण अग्रवाल को पुस्तकों को उपलब्ध कराया। यह उत्सव 26 जनवरी तक संचालित होगा। इस दौरान सुखविंदर सिंह, डॉ.कुमार विश्वास, मनोज तिवारी, सोना महापात्रा, चेतन भगत, गुलशन ग्रोवर, ऋचा अनिरुद्ध, आशुतोष राणा, वसीम बरेलवी, नवाज देवबंदी, अनुषा रिजवी, पंडित साजन मिश्र, गगन गिल, अक्षत गुप्ता, सुनंदा शर्मा, नियाजी ब्रदर्स अलग-अलग दिन अपनी प्रस्तुति देंगे।

