डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
नई दिल्ली के प्रगति मैदान में विश्व पुस्तक मेले (पुस्तक महाकुंभ) में शिव की कुण्डलियां नामक पुस्तक का हुआ लोकार्पण। पुस्तक विमोचन की मुख्य अतिथि एनबीटी डायरेक्टर श्रीमती लोकेश चौधरी रहीं।
ज्ञातव्य हो कि देश की राजधानी दिल्ली में १०जनवरी से १८ जनवरी तक प्रगति मैदान पर विश्व पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें ४०देशों से विभिन्न भाषाओं में प्रकाशित पुस्तक प्रकाशकों व हिंदी भाषा विभाग द्वारा सभी प्रकार की पुस्तकों के स्टाल लगे हैं। वहीं
हिंदी श्री नामक प्रकाशन द्वारा भी पी-४० क्रमांक पर अपना स्टार लगाया गया है। जिस पर प्रजापति श्योनाथ सिंह शिव द्वारा रचित शिव की कुण्डलियां नामक पुस्तक का विमोचन श्रीमती श्रीमती लोकेश चौधरी द्वारा किया गया।
पुस्तक विमोचन के समय श्री मती चौधरी गुरुग्राम से श्री मती रेणु रतन बीना अग्रवाल- लखनऊ, शगुन मित्तल,डा जयप्रकाश प्रजापति -कानपुर,प्रेम टंडन मुम्बई तथा आकर्ष त्यागी अमरोहवी व हर्ष अमरोहवी इस अवसर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम के साक्षी बने।
श्रीमती चौधरी ने शिव की कुण्डलियां का विमोचन कर अपने सूक्ष्म उद्बोधन में पुस्तक की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुस्तक हिन्दी साहित्य के छंद विधान पर आधारित है, हम आशा करते हैं कि पुस्तक के पाठक इस छंद प्रधान पुस्तक को पढ़कर जहां मनोरंजन का आनंद उठाएंगे वही हिंदी साहित्य के छंद विधान को भी समझकर एक सबक भी सीखेंगे।
उन्होंने पुस्तक रचयिता श्री शिव से एक कुण्डली का वाचन भी करवाया। सभी उपस्थित विद्वानों व आम लोगों ने करतल ध्वनि करके विमोचन के कार्यक्रम को और भी सुन्दर बना दिया। उससे पूर्व अंकुश कानपुरी की चमचों का साम्राज्य और प्रेम टंडन की जिंदगी जलेबी सी आदि पुस्तकों का विमोचन हिंदी श्री स्टाल पर किया गया।
नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में शिव की कुण्डलियां पुस्तक का हुआ लोकार्पण

