डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय शाखा मोहल्ला कोट, अमरोहा में स्थित प्रभु संदेश भवन पर सेवाकेंद्र की 12 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सामूहिक योग, नृत्य और भोग
वर्षगांठ के अवसर पर केंद्र को बड़े ही भव्य एवं मनमोहक तरीके से सजाया गया। दोपहर 2 बजे से सामूहिक योग के बाद मुरादाबाद से पधारी संस्था की मंडल प्रभारी राजयोगिनी बी.के. आशा दीदी एवं साथी बहन बी.के रीना , सेंटर की निमित्त बहन बी.के अर्चना बी.के पूनम बहन की उपस्थिति में परमपिता परमात्मा को भोग स्वीकार कराया गया। बी.के. अर्चना द्वारा वर्षगांठ के शुभ अवसर पर उपस्थित भाई बहनों को सेंटर के प्राचीन इतिहास से लेकर वर्तमान समय तक की विस्तृत जानकारी दी गई और सभी को अपने व्यवहारिक जीवन में नवीनता लाने एवं ईश्वरीय ज्ञान की धारणा करके अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने के लिए प्रेरित किया गया। बी.के. आशा दीदी द्वारा उपस्थित भाई बहनों को परमात्मा के साथ नाता जोड़ने एवं योग करने से संबंधित जानकारी दी गई और परमपिता परमात्मा की विशेषताओं को विस्तार से बताते हुए उन्हें अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
वरिष्ठ भाई बहनों द्वारा केंद्र की स्थापना के संबंध में अपने-अपने अनुभव एवं सुझाव साझा किए गए। केंद्र की 12वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में वैष्णवी, आयुषी एवं सांझ यूवी द्वारा जन्मदिन के अवसर पर सुंदर नृत्य करके कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। बच्चों के नृत्य की सभी उपस्थित भाई बहनों ने खुले दिल से प्रशंसा की। 84 घंटा मंदिर अमरोहा के महंत श्री लाला गिरी जी महाराज के साथ भरत भाई ने हारमोनियम पर स्वागत गीत, जन्म दिन की बधाई के गीत गाकर कार्यक्रम को और भी रोचक बना दिया। वर्षगांठ के शुभ अवसर पर केक काटकर सबको खिलाया गया और सतयुगी अंदाज में सभी भाई बहनों ने मिलकर रास किया।
अंत में सभी भाई बहनों ने योग युक्त होकर बड़े प्रेम से प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में संस्था की निमित्त बहनों के अतिरिक्त भारती, मंजू, किरण, सीमा, रानी, बिमला, रूमा, सरोज आदि बहनें तथा उमेश, करन सिंह, रिशू, हरिराम, पुरूषोत्तम, सतीश, दिनेश, मनोज, लवली, भरत, सुखपाल, मुकुल, होरी लाल आदि भाई उपस्थित रहे।
धूमधाम से मनाई गई ब्रह्माकुमारी केंद्र की वर्षगांठ

