एसएसएन
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
जेएस हिंदू पीजी कॉलेज, अमरोहा के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के पूर्व असि. प्रोफेसर, लेखक/पत्रकार डॉ. दीपक अग्रवाल ने अपनी पुस्तकों ‘प्रेरणा-पुंज (सफल व्यक्तियों के साक्षात्कार), ‘बढ़ो गगन की ओर‘ (सफल महिलाआंे के साक्षात्कार) और शिक्षाविद् डॉ. राजीव शर्मा (स्मृतियाँ) को प्रजापिता ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू के अमरोहा में मोहल्ला कोट स्थित ब्रहमाकुमारीज कंेद्र प्रभारी बीके अर्चना दीदी को भेंट किया।
इस अवसर पर बीके अर्चना ने उन्हें प्रजापिता ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू के पेन को उपहार स्वरूप दिया। उन्होंने समाज में पत्रकारिता और साहित्य के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने लेखन के क्षेत्र में डॉ. दीपक अग्रवाल के योगदान की सराहना करते हुए उनके पुस्तकों के लेखन कार्य को समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने वाला और युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि पुस्तकों का महत्व कल भी था आज भी है और कल भी रहेगा। पुस्तक ही पथप्रदर्शक का कार्य करती हैं।
डॉ. दीपक ने स्वलिखित पुस्तकों को ब्रहमाकुमारीज केंद्र प्रभारी बीके अर्चना को भेंट किया

