डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बुढ़नपुर अमरोहा में 19 जनवरी को एसपीओ कार्यालय से आईं मोहिनी ठाकुर के द्वारा समस्त एआरपी एसआरजी डाइट मेंटर समस्त खंड शिक्षा अधिकारियांे और डी. एल एड प्रशिक्षुओं को निपुण आकलन के सम्बन्ध में आवश्यक बिन्दुओं पर चर्चा की। एनबीएमसी पोर्टल पर निपुण प्लस स्पॉट अस्सेस्मेंट और अस्सेस्मेंट के दौरान निपुण प्लस एप में चिह्नित मुद्दों पर समाधान दिया। उन्होंने एनबीएमसी पोर्टल पर पर केपीआईएस के अवलोकन के लिए यूजर मैन्युअल पर भी चर्चा की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. मोनिका ने सभी डी.एल.एड प्रशिक्षुओं को सुचितापूर्ण आकलन करने और ए.आर.पी /एस.आर.जी को समय से अपने केपीआईएस को पूरा करने को निर्देशित किया गया।डायट प्राचार्य/उप शिक्षा निदेशक शाहीन ने सभी से ए.आर.पी/एसआर.जी को विद्यालय में अच्छे अच्छे नवाचार करने को प्रेरित किया।
एसपीओ कार्यालय की मोहिनी की निपुण आंकलन को कवायद

