डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
राधा कृष्ण पब्लिक स्कूल में 22 जनवरी 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला इनर व्हील क्लब की अमरोहा शाखा के तत्वावधान में एक वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिसमे प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग लिया।
क्या सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स हमारे आदर्श हैं?
वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय- “क्या सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स वास्तव में हमारे आदर्श हैं?” एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का विषय- खेल, सांस्कृतिक विरासत एवं समसामयिक घटनाएँ था। वाद विवाद प्रतियोगिता मे विपक्ष में कक्षा 11 की अमिशि गुप्ता (पुत्री शरद गुप्ता व निधि गुप्ता) प्रथम एवं ईशी दूबे-द्वितीय स्थान पर रही एवं पक्ष में हमना खान – प्रथम एवं पूर्वी कालरा द्वितीय स्थान पर रही। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में टीम -डी (अक्षय कुमार, सना कमाल, हर्ष बुटार , मौ0 रिहान) विजयी रही।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय महिला इनर व्हील क्लब की अमरोहा शाखा की अध्यक्षता श्रीमती शर्मिला गुप्ता, सचिव श्रीमती डॉ. सीमा अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉ. हर्षिता गुप्ता, पूर्व अध्यक्षा श्रीमती मंजू गोयल एवं अन्य सदस्य श्रीमती निधि माहेश्वरी, श्रीमती रीना माथुर, श्रीमती स्वाति सिंह आदि की उपस्थिति रही।
निर्णायक मंडल ने विद्यार्थियों के तर्क, विषयवस्तु एवं प्रस्तुति के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन कर विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या डॉ0 शिक्षा सरदाना ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी अंतरराष्ट्रीय महिला इनर व्हील क्लब की अमरोहा शाखा के सदस्यों एवं विद्यालयी परिवार का आभार व्यक्त किया।
इनरव्हील क्लब वाद विवाद प्रतियोगिता मे अमिशि गुप्ता प्रथम

