Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > राष्ट्र हित के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक थे अटल बिहारी वाजपेयी/विजेताओं को पुरस्कृत किया

राष्ट्र हित के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक थे अटल बिहारी वाजपेयी/विजेताओं को पुरस्कृत किया

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

भारतरत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म शताब्दी के अवसर पर एकल काव्यपाठ भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को समारोह पूर्वक किया गया सम्मानित। इस अवसर पर कहा गया कि अटल जी राष्ट्र हित के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक थे।
गांधी सभागार कलेक्ट्रेट में हुआ आयोजन

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन गांधी सभागार कलेक्ट्रेट परिसर अमरोहा में किया गया। मुख्य अतिथि सांसर कंवर सिंह तंवर भाजपा नेता राम सिंह सैनी, डीएम निधि गुप्ता वत्स, सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र एवं जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0 प्रवेश कुमार ने मां शारदा एवं अटल बिहारी वाजपेई के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमरोहा की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं शर्मा देवी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

अटल जी का चरित्र प्रेरणादायक
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार मिश्र ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी का जीवन चरित्र हम सबके लिए प्रेरणा दायक है। उन्होंने राष्ट्र निर्माण के अनुकरणीय कार्य किए है। स्वर्णिम चतुर्भुज योजना, नदियों को नहरों से जोड़ना आदि योजनाएं राष्ट्र को लाभान्वित करती रहेंगे।
राष्ट्र हित के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक
जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी एक राजनेता ही नहीं थे, वे विचारों की ऊंचाई, संवाद की मर्यादा और राष्ट्र हित के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक थे। वरिष्ठ भाजपा नेता राम सिंह सैनी ने पूर्व प्रधानमंत्री का स्मरण करते हुए उनके जीवन चरित्र एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। सांसर कंवर सिंह तंवर ने कहा कि अटल जी का जीवन चरित्र, राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण हमेशा देश और समाज को प्रेरणा देता रहेगा।
इन्हें मिले पुरस्कार
जनपद स्तरीय एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता के प्रथम विजेता कुमारी नंदिता राव श्रीमती सुखदेवी कन्या इंटर कॉलेज हसनपुर को ₹10000 का चेक एवं प्रमाण पत्र, द्वितीय विजेता श्रेया सिंह तोमर अनेकांत डिग्री कॉलेज गजरौला को रु 5000 का चेक एवं प्रमाण पत्र, तृतीय विजेता कुमारी आरती गिरी रमाबाई अंबेडकर डिग्री कॉलेज गजरौला को ₹2500 का चेक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता की प्रथम विजेता दुर्गेश्वरी देवी जे0 ए0 हिंदू डिग्री कॉलेज अमरोहा को ₹10000 का चेक एवं प्रमाण पत्र, द्वितीय विजेता राबिया रमाबाई अंबेडकर डिग्री कॉलेज गजरौला को ₹5000 का चेक एवं प्रमाण पत्र तृतीय विजेता गौरांशी अग्रवाल को ₹2500 का चेक एवं प्रमाण पत्र देकर के सम्मानित किया। इसी तरह से निबंध प्रतियोगिता के प्रथम विजेता कुमारी अर्शी आले अहमद कन्या इंटर कॉलेज अमरोहा को ₹5000 का चेक एवं प्रमाण पत्र मोहम्मद अदनान श्री राम किसान इंटर कॉलेज बादशाहपुर को ₹3000 का चेक एवं प्रमाण पत्र, मो0 नूरैन राजकीय इंटर कॉलेज मिट्ठेपुर को ₹2000 का चेक एवं प्रमाण पत्र देकर के सम्मानित किया गया।

जिविनि डॉ. प्रवेश ने आभार व्यक्त किया
डॉ. प्रवेश कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई को श्रद्धा सुमन अर्पित कर सभी अतिथियों एवं समारोह में उपस्थितजन का आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर श्वेता अग्रवाल, स्नेह लता, चारू शर्मा, कीर्ति, डॉ. जी0पी0 सिंह, गुरनाम सिंह, डॉ0 जमशेद कमाल डॉ0 धर्म सिंह, पवन कुमार त्यागी, अनिल कुमार यादव विजयपाल सिंह, संजीव कुमार, राजेंद्र सिंह, विकास कुमार महेश चंद्र उपाध्याय, महिपाल सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन मदनपाल सिंह जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in