डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
महाकवि सुब्रह्मण्यम भारती के जन्मदिवस पर भारतीय भाषा दिवस के अवसर पर राज भवन पटना में राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद ख़ान ने अंतरराष्ट्रीय हिन्दी सेवी व लेखक तथा उत्तर प्रदेश के अमरोहा के डॉ यतींद्र कटारिया की नई किताब विचार वीथिका का विमोचन किया। डॉ. यतींद्र कटारिया द्वारा देश विदेश में हिंदी सेवा के लिए उनके योगदान की सराहना करते हुए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।
उन्होंने कहा कि भारतीय भाषाएँ एक दूसरे को जोड़ती है तथा भाषा विविधता व्यक्तित्व निर्माण व उत्तम स्वास्थ्य का परिचायक भी है कहा कि राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में हिन्दी को आत्मसात करते हुए सभी भारतीय भाषाओं का सम्मान करना चाहिए व स्वाध्याय तथा चिंतन को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाना चाहिए ।
राज्यपाल ने डॉ.कटारिया के योगदान की सराहना की
इस मौक़े पर विचार वीथिका के रचनाकार व भारत सरकार की राजभाषा सलाहकार समिति के सदस्य डॉ कटारिया की प्रशंसा करते हुए कहा कि समन्वय भाव के साथ भाषाई व्यक्तित्व ज़रूरी है इसी कड़ी में डॉ यतींद्र कटारिया भाषा व संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे रहे हैं । उन्होंने कहा कि साहित्य देश और समाज को जोड़ता है। डॉ कटारिया की रचना विचार वीथिका वैचारिक जागरण को गति प्रदान करेगी ।
डॉ. कटारिया ने हिंदी के वर्चस्व पर प्रकाश डाला
इस मौक़ पर डॉ यतींद्र कटारिया ने विश्व पटल पर बढ़ते हुए हिन्दी के वर्चस्व पर प्रकाश डाला तथा हिंदी के विश्व परिवेश के साथ साथ भारतीय भाषाओं की वैज्ञानिकता से रूबरू कराया उन्होंने कहा कि भारत की महान सांस्कृतिक विरासत के पीछे भारत की भाषा विविधता व ज्ञान परंपरा ही है।
हिंदी भारतीय भाषाओं की संरक्षक
पटना नगर निगम मुख्यालय स्थित विद्युत मंत्रालय भारत सरकार के पीएययू आरईसी द्वारा डॉ. यतींद्र कटारिया के आगमन पर आयोजित स्वागत समारोह व राजभाषा संवाद गोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ. यतींद्र कटारिया ने कहा कि सभी भारतीय भाषाओं में एकात्मकता है तथा हिन्दी उनकी अभिव्यक्ति है हिंदी देश की आत्मा और संस्कृति का प्रवाह है । इस अवसर पर डॉ यतींद्र कटारिया का के योगदान की प्रशंसा करते हुए आरईसी के क्षेत्रीय मुख्य प्रबंधक ने प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया ।कार्यक्रम को भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डा अखिलेश कुमार ने भी संबोधित करते हुए डॉ कटारिया को सम्मानित किया। संचालन राजभाषा प्रभारी अभय कुमार भारती ने किया ।

