डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
उच्च प्राथमिक विद्यालय भटपुरा सकेनिया, ब्लॉक व जनपद अमरोहा मे बाल विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। जिसमे बच्चों ने विज्ञान के वर्किंग मॉडल बनाये। जिसमे उत्सर्जन तंत्र, ह्रदय की क्रियाविधि, वॉटर पयूरीफिकेशन, वॉटर साइकिल, दिन रात, हाइद्रोलिक जेसीबी, फेफड़ों की क्रियाविधि, क्राफ्ट वर्क, सोलर सिस्टम, ग्रीन हाउस, डीएनए संरचना, प्रकाश का परिवर्तन, प्रकाश संश्लेषण, वॉटर डिस्पेंसर, वॉटर राकेट, गोबर गैस मॉडल, बरनौली प्रमेय का अनुप्रयोग जैसे विषय शामिल रहे।
मुख्य अतिथि एआरपी लव सूरी, ग्राम प्रधान महेश रहे। विभिन्न प्रबुद्धजनो और अभिभावकों व ग्रामीणों ने छात्र छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। बच्चों ने पूरे आत्म विश्वास से अपने विचार सबके समक्ष रखे।
एआरपी लव सूरी ने बच्चों को इनाम स्वरूप 500 रुपए धनराशि प्रदान की। सभी ने बच्चों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। अंत मे प्रधान अध्यापक सर्वेश चंद्र, काविंदर सिंह (सअ) व मंजरी कौशिक( विज्ञान शिक्षिका ) ने सभी का आभार व्यक्त किया। सभी का मार्गदर्शन हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। हम बच्चों के मंगल भविष्य की उज्ज्वल कामना करते है।
यूपीएस भटपुरा सकेनिया में बाल विज्ञान मेले में बच्चों ने हुनर दिखाएं

