डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
जनपद अमरोहा के बेसिक शिक्षक विभाग के संविलियन विद्यालय याहियापुर के पूर्व छात्र व पूर्व में बेसिक शिक्षक विभाग के खेलों में स्टेट चैम्पियन रहे व वर्तमान में स्पोर्ट्स हॉस्टल प्रयागराज से खेलों का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र बसंत कुमार गोला ने 30 नवम्बर से 4 दिसंबर तक इंदौर में आयोजित होने वाले एस.जी.एफ आई. नेशनल गेम्स की 600 व 400 मीटर दौड़ में नया नेशनल रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मैडल जीतकर प्रदेश व जनपद का नाम रौशन किया।
बसंत की कोच ओमकारी गुर्जर ने बताया कि बसंत बचपन से ही प्रतिभाशाली रहा है जिसे खेलों में निखारने के लिए बहुत मेहनत की गई है, बसंत जैसे बहुत से बच्चे हैं जो साधनों के अभाव में पिछड जाते हैं, ओमकारी गुर्जर के अंडर में प्रेक्टिस करने वाले इस वर्ष 10 बच्चे स्पोर्ट्स कोटे से आर्मी में भर्ती हो चुके हैं। बसंत की इस सफलता पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. मोनिका ने बधाई देते हुए खुशी व्यक्त की। आज खेल कार्यालय मालीखेडा अमरोहा में बसंत गोला की इस सफलता के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में जिला कीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी, कोच ओमकारी गुर्जर व राजदीप सिरोही के साथ साथ अन्य गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा बसंत को सम्मानित किया गया।
बेसिक के पूर्व छात्र बसंत ने नेशनल गेम्स में बनाया नया रिकॉर्ड

