डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. मोनिका ने लापरवाही पर कई टीचर्स पर कार्रवाई की है।
बीएसए कार्यालय को खण्ड शिक्षा अधिकारी, विकास खण्ड हसनपुर ने अपने पत्र दिनांक 11.12.2025 के द्वारा अवगत कराया गया है कि दिनांक 11.12.2025 को समय 2.40 बजे संविलियन विद्यालय शेखुपुर झकड़ी को निरीक्षण किया गया। संविलियन विद्यालय शेखुपुर ज्ञकड़ी मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय के रूप में चयनित है। विद्यालय में कुल नामांकन 249 है निरीक्षण के समय विद्यालय में कार्यरत समस्त स्टाफ उपस्थित था। भारत सिंह, शि०मि० बी०एल०ओ० कार्य से गावं में गये हुये थे। विद्यालय स्टाफ ने छात्रों की छुटटी स्कूल समय से पहले 02.40 पर कर दी। विद्यालय स्टाफ के द्वारा छात्रों के शैक्षिक सुधार हेतु कोई सुधारात्मक प्रयास नहीं किये जा रहे है। जिस कारण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमरोहा द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए विद्यालय के समस्त स्टाफ को 03 दिन के अन्दर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये है। संविलियन विद्यालय नवाबपुरा विकास खण्ड हसनपुर में खाद्यान्न के दुरूपयोग के कारण मध्यान्ह भोजन का विद्यालय में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को मानक के अनुरूप वितरण न होना मा० सर्वाेच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना तथा प्रदेश सरकार व भारत सरकार की मंशा के विपरीत है तथा छात्रों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने पर श्रीमती दिव्या, इं०अ० संविलियन विद्यालय नवाबपुरा विकास खण्ड हसनपुर को स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने हेतु आदेशित किया गया था। श्रीमती दिव्या, इं०अ० संविलियन विद्यालय नवाबपुरा विकास खण्ड हसनपुर ने अपने पत्र दिनांक 03.10.2025 के द्वारा अपना स्पष्टीकरण बीएसए कार्यालय को प्राप्त कराया गया है जो असन्तोषजनक एवं अपूर्ण है। जिस कारण श्रीमती दिव्या, इं०अ० संविलियन विद्यालय नवाबपुरा विकास खण्ड हसनपुर जनपद अमरोहा को प्रतिकूल प्रविष्टि निर्गत की गयी है।
बीएसए डॉ. मोनिका ने लापरवाही पर कई टीचर्स पर की कार्रवाई

