डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. मोनिका ने लापरवाही पर दो डीसी और दो बाबुओं का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने वित्तीय बैठक बुलाई थी उसमें संबंधित दो बाबू और डीसी प्रशिक्षण व डीसी निर्माण अपनी पत्रवालियों के साथ नहीं पहुंचे। इस लापरवाही पर दोनों बाबुओं और दोनों डीसी का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए गए हैं।
बीएसए डॉ. मोनिका के दो डीसी व दो बाबुओं का एक दिन का वेतन काटने के आदेश

