Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड व सांसद ने डॉ यतींद्र कटारिया की साहित्य निधि पुस्तक का किया विमोचन

पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड व सांसद ने डॉ यतींद्र कटारिया की साहित्य निधि पुस्तक का किया विमोचन

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत व महारानी टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह विधायक बृजभूषण सिंह देहरादून एयरपोर्ट के निदेशक डीबीएस नेगी ने जनपद के राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डा यतींद्र कटारिया विद्यालंकार की हिंदी की वैश्विक यात्रा पर लिखित साहित्य निधि एवं तत्वमसि का विमोचन किया तथा राजभाषा हिंदी के उन्नयन व सांस्कृतिक जागरण के लिए डॉ यतींद्र कटारिया के योगदान की सराहना की।
देहरादून एयरपोर्ट के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित डॉ यतींद्र कटारिया ने देहरादून एयरपोर्ट पर विश्व भर से आने वाले यात्रियों के लिए हिंदी में संवाद हेतु हिंदी पटल स्थापित करने के साथ ही विभिन्न राजभाषा कार्यक्रमों के माध्यम से हिन्दी के प्रचार प्रसार पर ज़ोर दिया तथा एयरपोर्ट पर सांस्कृतिक वीथिका बनाने का सुझाव दिया ।
इस अवसर पर देहरादून एयरपोर्ट के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री सांसद हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत ने डॉ यतींद्र कटारिया द्वारा हिन्दी के प्रचार प्रसार के लिए किए जा रहे कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं हौसला अफजाई करते हुए उनके योगदान को सराहा तथा सांसद टिहरी व संसदीय हिंदी समिति भारत सरकार की सदस्य माला राज्यलक्ष्मी शाह उत्तराखण्ड में देश विदेश के आने वाले पर्यटकों को दृष्टिगत राजभाषा हिन्दी के लिए कार्य योजना बनाने का आह्वान किया ।
इस अवसर पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत महारानी टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मीशाह व विधायक ब्रजभूषण सिंह तथा एयरपोर्ट डीबीएस नेगी ने यतीन्द्र कटारिया द्वारा लिखित हिंदी के वैश्विक पटल पर बढ़ते प्रभाव को समर्पित साहित्य निधि व तत्कावमसि का विमोचन किया ।
डॉ यतींद्र कटारिया की उपलब्धि पर ऋषिकेश स्थित विश्व हिंदी मंच के कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय समन्वयक डॉ विकास सूर्यवंशी द्वारा डॉ कटारिया का भव्य स्वागत किया गया ।यहाँ पर देश विदेश के हिन्दी प्रेमियों की उपस्थिति रही ।कार्यक्रम में सुरेंद्र सिंह चौहान दीपक कुमार शर्मा सरदार इंद्रजीत सिंह राजीव हरषाना आदि मौजूद रहे ।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in