डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
समग्र शिक्षा माध्यमिक योजनांतर्गत कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम की जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा के सभागार में किया गया।
डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने किया शुभारंभ
कैरियर गाइडेंस की जनपदीय कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ डॉ प्रवेश कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक अमरोहा द्वारा मां शारदा की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया गया। कैरियर गाइडेंस की जनपदीय कार्यशाला में जनपद अमरोहा के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं नोडल शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। नोडल शिक्षक एवं प्रधानाचार्य द्वारा कार्यशाला में अपने विद्यालय में कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम के अंतर्गत कैरियर हब की स्थापना, कैरियर क्लब का गठन, शिक्षक अभिभावक बैठक, विद्यालय में आयोजित कैरियर मेला एवं पंख पत्रिका के मुद्रण से संबंधित गतिविधियों का पी0पी0टी0 के माध्यम से प्रस्तुतिकरण दिया। राज्य परियोजना द्वारा जनपदीय कार्यशाला में पांच बेस्ट प्रैक्टिसीज का चयन करने हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति में ललित कुमार प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा डॉ0 धर्म सिंह नोडल/प्रधानाध्यापक राजकीय हाईस्कूल बछरायूं एवं कु0 राघवा खानम नोडल शिक्षक राजकीय कन्या इंटर कॉलेज गजरौला सम्मिलित है।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गजरौला-प्रथम
जनपदीय कार्यशाला में प्रस्तुतिकरण के आधार पर चार सदस्यीय समिति द्वारा पांच बेस्ट प्रैक्टिसेज के रूप में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गजरौला-प्रथम पंडित दीनदयाल मॉडल इंटर कॉलेज गजस्थल- द्वितीय, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हसनपुर- तृतीय, राजकीय हाईस्कूल याकूबपुर-चतुर्थ और राजकीय हाईस्कूल रहरई को पंचम स्थान पर चयनित किया गया। डॉ0 प्रवेश कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम के तहत आयोजित जनपदीय कार्यशाला में एक दूसरे से सीखने का अवसर प्राप्त हुआ है। कार्यशाला में एक दूसरे के कार्य करने की शैली, कार्य योजना तैयार करना एवं क्रियान्वयन से लाभान्वित होकर अपने विद्यालय में क्रियान्वित करने का अवसर प्राप्त हुआ है। कार्यशाला में देवेंद्र प्रताप सिंह, पवन कुमार त्यागी, राजेंद्र सिंह संजीव कुमार, ओम प्रकाश, अनिल कुमार, विजयपाल सिंह, किरलता कुमकुम, विकास कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यशाला का संचालन मदनपाल सिंह जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक ने किया।
पी0पी0टी0 के माध्यम से कैरियर गाइडेंस गतिविधियों का प्रस्तुतिकरण

