डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था लुइसियाना विश्वविद्यालय द्वारा अमरोहा वरिष्ठ के पत्रकार एवं साहित्यकार चौधरी महेंद्र सिंह को पीएच.डी. की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। श्री चौधरी को पत्रकारिता एवं साहित्य सेवा के संदर्भ में दी गई पीएच.डी. (डॉक्टरेट) की उपाधि मिलने पर अमरोहा के पत्रकारों एवं साहित्यकारों में खुशी की लहर है ।
ज्ञात रहे कि डॉ. महेंद्र सिंह अमरोहा से हिंदी समाचार पत्र राष्ट्रीय इत्तिफाक का प्रकाशन करते है तथा इससे पूर्व कई बड़े समाचार पत्रों का अमरोहा से सफल प्रतिनिधित्व कर चुके है । उन्होंने पत्रकारिता की तकनीक पर एक पुस्तक आधुनिक पत्रकारिता भी लिखी है। जो पत्रकारिता करने वाले छात्र छात्राओं के लिए लाभदायक है।
उल्लेखनीय है कि लुइसियाना विश्वविद्यालय संयुक्त राज्य अमेरिका के लुइसियाना राज्य में स्थित है जिस का मुख्यालय बैटन रूज शहर में है यह अमेरिका का प्राचीन विश्वविद्यालय है जिसकी स्थापना 1860 में हुई थी । इस विश्वविद्यालय द्वारा 2021 में विभिन्न प्रांतों में 14 विद्यालयों के लगभग 28000 छात्र छात्राओं स्नातक व 4500 से अधिक छात्र छात्राओं को स्नातकोत्तर की उपाधि प्रदान की है।
इस उपाधि के मिलने पर श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ० सुधीर गिरि प्रतिकुलाधिपति डॉ० राजीव त्यागी व कुलपति डॉ० कृष्ण कांत दबे ने डॉ० महेंद्र सिंह को शुभकामनाएं दी है। टीएमयू के छात्र कल्याण संघ के प्रोफेसर डॉ० एम पी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ०सत्यपाल सिंह, जिला सूचना अधिकारी मो दानिश, केएसएम एजुकेशन ग्रुप के निदेशक सरदार जगजीत सिंह, डॉ. अशोक रुस्तगी, लेखक/पत्रकार डॉ. दीपक अग्रवाल ने भी बधाई दी है। अमरोहा प्रेस क्लब(रजि.) के डॉ० महताब अमरोही , डॉ. नरेंद्र सिंह, तुलाराम ठाकुर, नासिर अली, कमाल हसनैन, अली आब्दी, देवेश शर्मा, महीपाल सिंह, चमन सिंह, परवेज सहारा, राहुल कुमार , राजीव प्रकाश हनी, इमरान अहमद , ललित शर्मा, इकरामुद्दीन मलिक, जितेंद्र शर्मा ,नकी मेहंदी अमरोही, उरूज़ संभली, मोमिनीन कुरैशी, सैय्यद जमशेद ,समेत सभी जनपदीय पत्रकारों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है ।

