Home > देश > नीरज कौर ने पाक कला प्रतियोगिता के विजेताओं मालती, आंचल और भोली को पुरस्कृत किया

नीरज कौर ने पाक कला प्रतियोगिता के विजेताओं मालती, आंचल और भोली को पुरस्कृत किया

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

रजत सिंह खालसा वेलफेयर ट्रस्ट, अमरोहा की अध्यक्ष समाजसेवी श्रीमती नीरज कौर ने बतौर मुख्य अतिथि मिड डे मील जिला स्तरीय रसाईया पाक कला प्रतियोगिताओं के विजेताओं मालती, आंचल और भोली को प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया।
30 रसोइयांे ने प्रतिभाग किया
17 दिसम्बर 2025 को कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमरोहा के प्रांगण में बेसिक शिक्षा विभाग में मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत कार्यरत विभिन्न विकास खण्डों से 30 रसोइयांे के द्वारा जनपद स्तरीय पाक कला प्रतियोगिता मंे प्रतिभाग किया गया। जिसमें सप्ताह के 06 दिवसो मंे बनने वाले भोजन को मीनू के अनुसार बनवाया गया। निर्णायक मण्डल द्वारा पाक कला भोजन का स्वाद पौष्टिक तत्व भोजन बनाने का तरीका स्वच्छता सुरक्षा सभ्य व्यवहार एप्रेन, डेªस व हेड कवर का प्रयोग करते हुए अंक निर्धारित किये गये। निर्णायक मण्डल में प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भारत भूषण त्यागी, कुलदीप कुमार दीक्षित खाद्य सुरक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा नामित महिला चिकित्साधिकारी डॉ0 नगमा, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतिनिधि मदनपाल सिहं व गृह विज्ञान की प्रवक्ता श्रीमती पुनीता तथा विभिन्न विद्यालयों से आये 12 बच्चो के द्वारा निर्णयक की भूमिका निभाई गयी।
सभी रसोइयों को पुरस्कार

मुख्य अतिथि समाजसेवी श्रीमती नीरज कौर, अध्यक्ष, रजत सिहं खालसा वेलफेयर ट्रस्ट अमरोहा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ0 दीपक अग्रवाल सदस्य जिला ट्रांन्सजेंडर सुरक्षा प्रकोष्ठ अमरोहा, भारत भूषण त्यागी, डॉ0 दिव्यांशी पंघाल एवं अन्य अतिथियों ने प्रतियोगिता मंे प्रथम स्थान श्रीमती मालती, संविलयन विद्यालय सरकड़ा कमाल जोया, द्वितीय स्थान श्रीमती आंचल देवी संविलियन विद्यालय रायपुर शहजादपुर वि0क्षे0 जोया, तृतीय स्थान श्रीमती भोली प्राथमिक विद्यालय रहमापुर खालसा वि0क्षे0 गजरौला को पुरस्कृत किया। जिन्हे क्रमशः रू0 3500/-, 2500/- व 1500/- की धनराशि बैंक खाते में ऑनलाइन हस्तानान्तरण एवं सभी 30 रसोइयो को 300 रूपये सांत्वना पुरस्कार एवं 350 यात्रा भत्ते के रूप मंे कुल 650 रूपये बैंक खाते में ऑनलाईन हस्तानान्तरण व प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।
बच्चो को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना
जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन व प्रतियोगिता संयोजक मनोज कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता को आयोजित कराये जाने का उददेश्य बच्चो को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है। सभी का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने मंे मनोज कुमार (मध्यान्ह भोजन), ज्योति शेखर, प्रशान्त कुमार, सत्यवीर सिंह, अरूण नागर,युनुस अली, सीमा कुमारी, प्रियंका, संगीता, मृणालिनी सिहं, कंचन मलासी, मंजू, विनीता गुप्ता, राहुल कुमार, स्वाति, रूचि सिहं कन्नौजिया, योगेन्द्र सिंह, अवनीश कुमार, सचिन, प्रभुदयाल, नेमपाल सिहं, सोमपाल सिहं, आकाश गुप्ता, सुरजीत कुमार ने सक्रिय रूप से सहयोग किया। प्रतियोगिता का संचालन प्रशांत कुमार गुप्ता, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in