Home > प्रदेश > यूपी > धनौरा व हसनुपर का एक्सपोजर विजिट वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय में कराया गया

धनौरा व हसनुपर का एक्सपोजर विजिट वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय में कराया गया

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा /उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता के शीर्ष 100 प्रतिभागियों का एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट 22 दिसंबर को वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय में कराया गया। इस विजिट का नेतृत्व खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद ने किया, उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रवान किया। उधर राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत एक्सपोजर विजिट हेतु 22 दिसंबर को बीआरसी कार्यालय हसनपुर से सभी उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय के विद्यार्थियों को वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय गजरौला के लिए बस को खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार, एआरपी राज नारायण सिंह ,एआरपी मूलचंद सिंह, एआरपी मोहम्मद सुलेमान, नमित कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय में बच्चों ने प्रयोगशाला पुस्तकालय आदि स्थलों का भ्रमण किया तथा विश्वविद्यालय के विभिन्न कार्यकलापों के बारे में जानकारी ली। वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजीव त्यागी ने एक्स्पोज़र विजिट में विशेष रूचि लेते हुए बच्चों को विश्वविद्यालय के विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी तथा बाल विवाह संबंधी कुरीति के उन्मूलन के लिए भी शपथ दिलाई। बच्चों ने शैक्षिक भ्रमण में आनंद के साथ अपने ज्ञान में वृद्धि की। इस मौके पर एआरपी सुनील यादव रोहतास सिंह, सत्य प्रकाश गौतम, शिक्षित कुमार तथा रविकांत यादव(स. अ.)योगेंद्र सिंह (स. अ) नीरज निमल (स अ) प्रीति शर्मा (स. अ) प्रीति नगर (स. अ) रमाकांत शर्मा (अकाउंटेंट ) सुखपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
हसनपुर की टीम को विश्वविद्यालय में सर्वप्रथम एक्सपोजर विजिट के उद्देश्यों को खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार ने बच्चों को समझाया। सभी बच्चों ने विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी का भ्रमण किया उसके पश्चात विश्व विद्यालय की प्रयोगशाला तथा विश्वविद्यालय में बने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भी भ्रमण किया ।एक्सपोजर विजिट में दिलीप तोड़ीवाल, सुंदर सिंह ,त्रिवेंद्र सिंह ,गीता रानी ,निर्देश भारती सारवत जरीन ,दरक्षा लक्खमीसिंह, ब्रह्म ज्ञान सिंह ,संदीप सिंह राहुल यादव का विशेष सहयोग रहा।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in