Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > दिव्यांग बालक और बालिकाआंे ने दिखाई प्रतिभा

दिव्यांग बालक और बालिकाआंे ने दिखाई प्रतिभा

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

03 दिसम्बर 2025 को अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तीकरण दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों की जनपद स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मिनी स्टेडियम राजकीय इण्टर कालेज अमरोहा में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र विशिष्ट अतिथि जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शिक्षा शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. प्रवेश कुमार, बीएसए डॉ. मोनिका एवं जिला कीडा अधिकारी देशकान्त त्यागी, अमरोहा के द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
137 दिव्यांग छात्र/छात्राओं ने किया प्रतिभाग
उक्त प्रतियोगिता में जनपद के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत् 137 दिव्यांग छात्र/छात्राओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने 100 मीटर की दौड हेतु हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया जिसमें कनिष्क बाबू कम्पोजिट विद्यालय डिडौली ने प्रथम स्थान, रोहन प्राथमिक विद्यालय जलीलपुर ने द्वितीय स्थान तथा लविस पी०एम०श्री विद्यालय नन्हेडा अल्यारपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया इसके अतिरिक्त सुलेख, कुर्सी दौड, छूकर पहचानो, कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सीडीओ ने हौसला बढ़ाया

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिव्यांग छात्रों को आगे बढकर खेल प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग किये जाने हेतु प्रेरित किया गया और उनके द्वारा विशेष अध्यापकों को भी निर्देशित किया कि वह विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग छात्रों को अच्छी तरह से प्रशिक्षित करे ताकि वह आगे बढ़कर जनपद का नाम रोशन करें। दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी के द्वारा दिव्यांग छात्रों को विद्यालयों में समान अवसर प्रदान किये जाने पर जोर दिया गया।
दिव्यांग छात्रों को नियमित प्रशिक्षण

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. मोनिका ने अवगत कराया कि जनपद में कार्यरत विशेष अध्यापकों के द्वारा विद्यालयों में पंजीकृत दिव्यांग छात्रों को नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसकी मानिटरिंग जिला स्तर से की जा रही है गम्भीर रूप से दिव्यांग बच्चों को एस्कोर्ट व दिव्यांग बालिकाओं को स्टाइपेंड एलाउंस दिया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सहयोग से 217 दिव्यांग बच्चों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाये गये है। 235 दिव्यांग छात्रों को एलिम्को कानपुर के सहयोग से सहायक उपकरण दिलाये जाने की प्रक्रिया गतिमान है
दिव्यांग छात्रों को पुरुस्कृत किया

प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले समस्त दिव्यांग छात्रों को पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सईद रजा विशेष अध्यापक के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता मे प्रशान्त कमार जिला समन्वयक, ज्योति शेखर, जिला समन्वयक, मदनपाल सिंह, माध्यमिक जिला समन्वयक, पुरूजीत सिंह, व्यायाम शिक्षक, श्रीमती मृणालनी सिंह, स०अ०, आकाश गुप्ता, स०अ० एवं समस्त विशेष अध्यापक उपस्थित रहें।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in