Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > डॉ. दीपक अग्रवाल की पुस्तक ‘शिक्षाविद् डॉ. राजीव शर्मा (स्मृतियाँ) का भव्यता के साथ विमोचन

डॉ. दीपक अग्रवाल की पुस्तक ‘शिक्षाविद् डॉ. राजीव शर्मा (स्मृतियाँ) का भव्यता के साथ विमोचन

एसएसएन
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

जय शिव ग्रुप ऑफ कॉलेज बुडेरना (अमरोहा) के तत्त्वावधान में डॉ. दीपक अग्रवाल की पुस्तक ‘शिक्षाविद् डॉ. राजीव शर्मा (स्मृतियाँ)‘ का भव्यता के साथ विमोचन हुआ।


ब्रह्मानंद और डॉ. राजीव की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण

5 दिसंबर को पुस्तक के विमोचन समारोह का आयोजन डॉ. राजीव शर्मा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जय शिव कन्या महाविद्यालय, बुडेरना के सभागार में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लों, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष उदय ंिगरि गोस्वामी, नगर पालिका परिषद्, अमरोहा अध्यक्ष श्रीमती शशि जैन, ब्लाक प्रमुख सरदार गुरेन्द्र सिंह ढिल्लों, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश त्यागी प्रबंधक श्रीमती चारू शर्मा, अरविन्द शर्मा, पवन शर्मा, संजीव शर्मा, क्रांति कुमार शर्मा, राजीव पाठक, विवेक शर्मा, विकास शर्मा लेखक डॉ. दीपक अग्रवाल एवं अन्यों ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित और पुष्पांजलि से किया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राँगण मंे स्थित स्व. ब्रह्मानंद शर्मा और स्व. डॉ. राजीव शर्मा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया गया। कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गान प्रस्तुत किया।

पुस्तक में 49 संस्मरण शामिल
इसके बाद डॉ. दीपक अग्रवाल ने पुस्तक ‘शिक्षाविद् डॉ. राजीव शर्मा (स्मृतियाँ)‘ की विषय वस्तु के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि पुस्तक में डॉ. राजीव शर्मा के 16 परिजनों और 33 शुभचिंतकों के विचारों को शामिल किया गया। यह पुस्तक डॉ. राजीव शर्मा के परिवार, समाज और शिक्षा के प्रति उनके योगदान निष्ठा और समर्पण पर प्रकाश डालती है।
सभी का सहयोग करने के लिए हमेशा तत्पर
इस अवसर पर शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लांे ने कहा कि डॉ. राजीव शर्मा जमीनी व्यक्ति थे और समय को भाँपकर चलते थे। सभी का सहयोग करने के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में जो योगदान किया है उसे भुलाया नहीं जा सकता है। इस पुस्तक से नई पीढ़ी को भी सीख मिलेगी। उन्होंने हमेशा सराकात्मक सोच के साथ काम करने पर बल दिया।

डॉ. राजीव शर्मा की प्रतिमा लगवाने पर बल
भाजपा जिलाध्यक्ष उदय गिरि गोस्वामी ने कहा कि डॉ. राजीव शर्मा ने ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षण संस्थाओं की स्थापना कर उल्लेखनीय कार्य किया हैै। वे इन शिक्षण संस्थाओं के माध्यम से आज भी हमारे बीच है। उन्होंने मुख्य सड़क से बुडेरना को आने वाले मार्ग का नाम डॉ. राजीव शर्मा रखवाने और उनकी प्रतिमा स्थापित कराने पर बल दिया। डॉ. हरि सिंह ढिल्लों ने भी उनका समर्थन किया।
वर्तमान में जीते थे और भविष्य की चिंता नहीं

अमरोहा की नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि जैन ने कहा कि डॉ. राजीव शर्मा हर परिस्थिति में खुश रहने की कला में माहिर थे, वर्तमान में जीते थे और भविष्य की चिंता नहीं करते थे। इस पुस्तक के माध्यम से डॉ. राजीव शर्मा के कार्य अन्यों को भी प्रेरित करंेगे।
निःशुल्क पढ़ाने का काम

ब्लॉक प्रमुख सरदार गुरेन्द्र सिंह ढिल्लों ने कहा कि डॉ. राजीव शर्मा की अनूठी व्यक्तिगत संपर्क करने की शैली के कारण हर कोई उन्हें याद रहता था और सम्मान करता था।
माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय महामंत्री और जेएस हिंदू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.जीपी सिंह ने कहा कि
गरीब छात्राओं को अपनी शिक्षण संस्थाओं में निःशुल्क पढ़ाने का काम भी किया। उनका कार्य उल्लेखनीय है।
इस असवर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम किशोर चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश त्यागी, श्रीमती मनोरमा शर्मा, डॉ. सीताराम बंधु, खुरशीद हैदर जैदी, गुरनाम सिंह, जयपाल सिंह, राकेश वर्मा, राजीव पाठक, विशाल गोयल, नरेश सिद्धू आदि ने विचार व्यक्त किए।
‘वसुधैव कुटुम्बकम्‘ के पोषक और पालक

कार्यक्रम संयोजक और प्रबंधक श्रीमती चारू शर्मा ने कहा डॉ. राजीव शर्मा ‘वसुधैव कुटुम्बकम्‘ के पोषक और पालक थे, जीवनभर समाज की उन्नति में योगदान किया, जिनके लिए समाज के बाद परिवार आता था। उन्होंने पुस्तक लेखन के लिए डॉ. दीपक अग्रवाल को साधुवाद दिया। अरविन्द शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका श्रीमती प्रीति चौधरी ने किया।
इससे पूर्व श्रीमती चारू शर्मा, अरविंद शर्मा, पवन शर्मा, संजीव शर्मा, राजीव पाठक, विवेक शर्मा, क्रांति कुमार शर्मा, विकास शर्मा, मनोरमा शर्मा, सुषमा शर्मा, उन्नति शर्मा, पूनम चाहल आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों को मौमेंटों प्रदान कर और शॉल उढाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मौजूद रहे
इस अवसर पर अतुल जैन, प्रतुल शर्मा, खेमकरण शर्मा, श्यानोथ सिंह, शशि त्यागी, वीरेंद्र गुप्ता, अतुल पंडित, डॉ. नवनीत विश्नोई, मदनपाल सिंह, अतुलेश भारद्वाज, बालक राम, मो. असलम, रोहताश्व विद्यार्थी, सरोज चौहान, मनोज वर्मा, अनुज अग्रवाल शारदुल अग्रवालसुहाना मंजूर, प्रतिभा, मोहित शर्मा, अनुपम अग्रवाल, ममता अग्रवाल, हबीब खां, सीपी सिंह, खुर्शीद अनवर, आनंद यादव, सुधीर पाठक, आलोक यादव, अरविंद कुमार समेत स्कूल स्टाफ, गणमान्य नागरिक, विभिन्न कॉलेजों के प्रधानाचार्य व शिक्षक मौजूद रहा।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in