डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
नन्हेड़ा अल्हयारपुर स्थित पीएम श्री विद्यालय में 6 दिसंबर को करियर गाइडेंस मेला बड़े ही उत्साह और जागरूकता के माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीसी प्रशांत कुमार और डीसी सतवीर सिंह ने बच्चों को करियर चुने के टिप्स दिए।
करियर लक्ष्यों के बारे में विस्तार से बातचीत
मेले के दौरान उन्होंने बच्चों से उनके करियर लक्ष्यों के बारे में विस्तार से बातचीत की और जानने की कोशिश की कि वे भविष्य में क्या बनना चाहते हैं। बच्चों ने भी पूरे आत्मविश्वास के साथ डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, वैज्ञानिक, फ़ौजी आदि विभिन्न क्षेत्रों में जाने की अपनी इच्छाओं को उत्साहपूर्वक साझा किया। बच्चों की स्पष्ट सोच और ऊर्जा ने अतिथियों को भी प्रभावित किया।
समय प्रबंधन अपनाने की सीख
उन्होंने बच्चों को समझाया कि सही दिशा में मेहनत और निरंतरता से वे किसी भी मुकाम को हासिल कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित करने, समय प्रबंधन अपनाने और नियमित अध्ययन की आवश्यकता पर बल दिया।
इसके साथ ही अन्य अतिथियों शिक्षक एवं विशेष आमंत्रित विशेषज्ञों ने भी बच्चों से विभिन्न विषयों पर रोचक तरीके से संवाद किया। इनमें प्रकाश संश्लेषण, लर्निंग बाय डूइंग, आओ करके सीखें, मीना मंच जैसी गतिविधियों पर विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को प्रायोगिक और अनुभवात्मक शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें गतिविधियों के माध्यम से सीखने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर मौजूद रहे
कार्यक्रम में एआरपी लव सूरी, ग्राम प्रधान सतवीर सिंह, श्रीमती कमलेश देवी, ओमेन्द सिंह, इंचार्ज अध्यापक संजीव सिरोही, श्रीमती संध्या सिद्धू, दीपक कुमार, लोकेश यादव, श्रीमती रश्मि चौधरी सहित विद्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने मिलकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए ऐसे आयोजनों की आवश्यकता और प्रभाव पर जोर दिया।

