डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि जो लक्ष्य बना लिया उसे पर टिके रहकर मेहनत करने से सफलता निश्चित मिलती है।
संवाद कर छात्रों का उत्साह बढ़ाया
12 दिसम्बर, 2025 को राजकीय इण्टर कॉलेज अमरोहा में समग्र शिक्षा माध्यमिक योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय कैरियर गाईडेन्स मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती निधि गुप्ता वत्स जिलाधिकारी अमरोहा ने फीता काट कर एवं ज्ञान की देवी माँ सरस्वती प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया। राजकीय बालिका इण्टर कॉलिज की छात्राओं ने सरस्वती वन्दना और स्वागत गीत प्रस्तुत किये। जिलाधिकारी अमरोहा एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों ने कैरियर गाईडेन्स मेले का अवलोकन करते हुए छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। मेले में जनपद के 25 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने कैरियर सम्बन्धी स्टॉल लगाई।
जिलाधिकारी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को अपनी रूचि के अनुसार कैरियर चुनाव कर उसके अनुसार लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और लक्ष्य प्राप्त करने के लिये परिश्रम करना चाहियें। उन्होने कहा कि शिक्षा संस्कार के बिना अधूरी है शिक्षा के साथ-साथ मानवीय गुणों को समाविष्ट कर एक कुशल व्यक्तित्व का निमार्ण होता है।
डॉ0 प्रवेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक अमरोहा ने कहा कि जनपद में कैरियर गाईडेन्स कार्यक्रम विद्यालय स्तर आयोजित करने के बाद छात्र-छात्रायाँ जनपद स्तरीय कैरियर गाईडेन्स मेेले में प्रतिभाग कर रहे हैं। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत विचार आपकी संकल्पना को प्रदर्शित करते हैं। संकल्पना को संकल्प मंे बदल कर लक्ष्य प्राप्ति के लिये कठिन परिश्रम की आवश्यकता है।
विशेषज्ञों ने विभिन्न कैरियरों के बारे में बताया
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0सतपाल सिंह ने विद्यार्थियों को नीट पैरामैडिकल कोर्स एवं मेडिकल के कोर्स करने के सम्बन्ध में मार्गदर्शन किया। उमेश कुमार प्रजापति, प्रमुख जिला प्रबन्ध बैंक अमरोहा (एल0डी0एम0) ने बताया कि विद्यार्थी बैंक सेवा एवं अकाउंटेन्सी का विकल्प का चुनाव कर किस प्रकार से बैंकिंग सेवा में अपना स्थान बना कर योगदान दे सकते हैं। सुशील कुमार, जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि छात्र-छात्राओं को सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से किस प्रकार से अपनी सेवाओं का विकल्प चुन सकते हैं। डॉ0 दीपक अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार ने मॉस कम्यूनिकेशन पत्रकारिता में कैरियर के विभिन्न विकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। श्रीमती आशा राणा, प्रभारी प्राचार्या, राजकीय पॉलोटैक्निक अमरोहा ने छात्र-छात्राआंे को पॉलीटैक्निक कोर्स तकनीकि प्रशिक्षण एवं व्यावायिक शिक्षा प्राप्त कर अपने कैरियर को बेहतर बनाने के सम्बन्ध में मार्गदर्शन दिया। त्रिवेन्द्र कुमार ने कौशल विकास एवं आई0टी0आई0 के कोर्सेज के सम्बन्ध में छात्र-छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। डॉ0 तारिक, जे0एस0हिन्दू डिग्री कॉलेज अमरोहा ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के सम्बन्ध में एवं उच्च शिक्षा में कैरियर के विकल्पों के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन किया।
मदनपाल सिंह, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा (मा0), अमरोहा ने कैरियर गाईडेन्स कार्यक्रम के अन्तर्गत कैरियर क्लब के गठन, कैरियर क्लब का निर्माण एवं जनपद स्तरीय कैरियर मेले के बारे में विस्तार से बताया।
पंख मैगजीन का विमोचन
जनपद स्तरीय कैरियर गाईडेन्स मेले के निर्णायक मण्डल में गौरव पुंडीर, राजकीय पॉलीटैक्निक कटाई, डॉ0 पवन कुमार गैरा, एसो0 प्रो0 जे0एस0 हिन्दू डिग्री कॉलेज अमरोहा एवं डॉ0 बबलू सिंह, असि0 प्रो0 जे0एस0 हिन्दू डिग्री कॉलेज अमरोहा रहे। प्रथम विजेता के रूप में राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज हसनपुर, द्वितीय विजेता के रूप में पं0 दीनदयाल उपा0 रा0 मॉ0 इण्टर कॉलेज गजस्थल एवं तृतीय विजेता राजकीय हाईस्कूल देहरी गुर्जर का चयन किया। अतिथियों ने विजेताओं और प्रतिभागी विद्यालयों की टीमों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जनपदीय कैरियर गाईडेन्स मंेले में अतिथियों ने राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज गजरौला की पंख मैगजीन का विमोचन किया।
मेले में उपस्थित रहे
जनपदीय कैरियर गाईडेन्स मेले में ललित कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कॉलेज अमरोह, डॉ0 धर्म सिंह, प्रधानाध्यापक, राजकीय हाईस्कूल बछरायूं, बीईओ भारात भूषण त्यागी राघवा खानम, श्रीमती मधु रानी, श्रीमती स्नेहलता, पवन कुमार त्यागी, राजेन्द्र ंिसंह, संजीव कुमार, श्रीमती कुरनलता, देवेन्द्र प्राताप, ओम प्रकाश सिंह, अनिल कुमार, विकास कुमार, अशोक कुमार, विजय सिंह, श्रीमती दीप्ती, श्रीमती पूनम रानी वर्मा, श्रीमती आयुशी, विजयपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, जयवीर सिंह, राजीव सिंह, कावेन्द्र सिंह, किरनपाल सिंह, संतराम यादव, आकाश दीप, अनुज यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ0 विरेन्द्र कुमार शुक्ल एवं श्रीमती कीर्ति ने किया।
डीएम निधि : जो लक्ष्य बना लिया उस पर टिके रहो सफलता मिलेगी

