डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
अमरोहा शहर में स्वास्थ्य जागरूकता और आयुर्वेदिक-आधारित वेलनेस उत्पादों के विस्तार को एक नई दिशा देते हुए, ं गैनोडर्मा से बनी चाय और कॉफी व अन्य उत्पादों के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ’विश्व के यंगेस्ट क्राउन एंबेसडर भरत गर्ग’ ने फीता काटकर उद्घाटन किया। सह अतिथि बबीता शर्मा संपूर्णा आचार्य ने बृजमोहन सिंह (फौजी साहब) एवं ललिता रानी को बधाई देते हुए इस केंद्र के माध्यम से समाज को रोजगार और स्वस्थ बनाने के साथ राष्ट्र को मजबूत करने का संकल्प दिया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, व्यवसायी और स्वास्थ्य-जागरूक नागरिक उपस्थित रहे।
गैनोडर्मा यानी रेड मशरूम या अमृत मशरूम
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि गैनोडर्मा जिसे रेड मशरूम या अमृत मशरूम के नाम से भी जाना जाता है आज विश्वभर में अपनी प्राकृतिक हीलिंग क्षमता, रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने और शरीर को डिटॉक्स करने के गुणों के लिए प्रसिद्ध है। उन्होंने बताया कि गैनोडर्मा आधारित चाय और कॉफी न केवल स्वादिष्ट हैं, बल्कि शरीर में ऊर्जा स्तर बढ़ाने, नींद सुधारने, तनाव कम करने और रोगों से लड़ने की क्षमता को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
शोरूम संचालक बृजमोहन सिंह ने बताया कि यहां गैनोडर्मा कॉफी, गैनोडर्मा चाय, स्पिरुलिना, मोरिंगा, स्वास्थ्य-पूरक कैप्सूल, स्किन-केयर रेंज और अन्य हर्बल उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। इन सभी उत्पादों को आधुनिक तकनीक और अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के साथ बनाया गया है।
गैनोडर्मा कॉफी और चाय की गुणवत्ता की सराहना
उद्घाटन के दौरान उपस्थित लोगों को उत्पादों के बारे में बताने के साथ-साथ स्वाद भी कराया गया खिलाया पिलाया भी गया और जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आए मेहमानों ने गैनोडर्मा कॉफी और चाय का स्वाद लेकर इसकी गुणवत्ता की सराहना की। ’श्रीमती संजय कुमारी ने बताया महिलाएं घर से इस डी एक्स एन व्यापार को कर सकती हैं’ जितेंद्र यादव ने मंच संभाला और अंत में, मुख्य अतिथि ने आशा व्यक्त की कि यह शोरूम अमरोहा और आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य-जागरूकता को नई ऊँचाइयाँ देगा तथा युवाओं के लिए सफल उद्यमिता का एक प्रेरक उदाहरण बनेगा।
गैनोडर्मा से बनी चाय और कॉफी व अन्य उत्पादों के नए शोरूम का शुभारंभ

