Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > ओमप्रकाश गोला भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य बने

ओमप्रकाश गोला भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य बने

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष अमरोहा निवासी ओमप्रकाश गोला को भाजपा राष्ट्रीय परिषद का सदस्य बनाया गया हैं। उनके सदस्य बनने की जानकारी मिलते ही अमरोहा में खुशी की लहर दौड़ गई। बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया।
इंटरमीडिएट कालेज जमनाखास, अमरोहा से रिटायर्ड प्रवक्ता ओमप्रकाश गोला 1976 में ही जनसंघ से जुड़ गए थे बाद में 1980 पार्टी बनने के बाद उससे जुड़े गए। भाजपा उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी रहे। वे भाजपा के अमरोहा जनपद के जिलाध्यक्ष रहे। रामपुर, संभल, मुरादाबाद और हापुड़ के जिला प्रभारी रहे। इसके अलावा भी पार्टी में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी का निर्वहन किया।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in