डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विकास खण्ड -जोया के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का एक्सपोजर विजिट 6 दिसंबर 2025 को तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी मुरादाबाद व संविधान वाटिका बुद्धि विहार मुरादाबाद के शैक्षणिक, व्यवहारिक व वास्तविक जीवन के विभिन्न पहलुओं को सीखने व नये नये अनुभवों के साथ संपन्न हुआ। बीईओ भारत भूषण ने प्रतिभागियों की टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
सभी प्रतिभागी बच्चों ने विज्ञान ए.आर.पी श्रीमती रश्मि चौधरी व गणित ए.आर.पी श्रीमती पूनम माहेश्वरी के निर्देशन में शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विभिन्न पहलुओं को बारीकी से सीखने व समझने का प्रयास किया। एक्सपोजर विजिट में ए.आर.पी भूपेंद्र कुमार, पुरजीत सिंह, राकेश चहल, पूर्व वरिष्ठ ए.आर.पी सत्येंद्र सिंह, पूर्व डी,सी सतेंद्र सिंह, अजय बामल, अमीचंद, धर्मेश ,ईशा चौधरी, बेबी चौधरी, कुसुम, संगीता आदि शिक्षक/शिक्षिकाए उपस्थित रहे।
एक्सपोजर विजिट से बच्चांे को स्कूल से बाहर सीखने व समझने का अवसर मिला

