Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > एक्सपोजर विजिट/आनंद और ज्ञान का संगम बना/एआरपी रश्मि चौधरी

एक्सपोजर विजिट/आनंद और ज्ञान का संगम बना/एआरपी रश्मि चौधरी

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

अमरोहा के जोया ब्लॉक की विज्ञान विषय की एआरपी रश्मि चौधरी का मानना है कि जोया ब्लॉक के परिषदीय स्कूलांे के बच्चों का एक्सपोजर विजिट आनंद और ज्ञान का संगम बना।
उन्होंने लिखा है कि 6 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत बेसिक शिक्षा विभाग के जोया ब्लाक के परिषदीय स्कूलों के छात्र/छात्राओं को एक्सपोजर विजिट हेतु संविधान साहित्य वाटिका मुरादाबाद और टीएमयू पाकबाड़ा का भ्रमण कराया गया।
संविधान वाटिका का अनुभव बच्चों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्द्धक और प्रेरणादायक रहा। संविधान वाटिका केवल एक पर्यटन स्थल नहीं बल्कि वह स्थान है जहाँ भारत के संविधान, उसके मूल्यों और आदर्शों को खूबसूरती से दर्शाया गया है। इस यात्रा ने बच्चों को संविधान के महत्व को गहराई से समझने का अवसर दिया।
वाटिका में पहुँचते ही वहाँ प्रदर्शित विभिन्न शिल्प, मूर्तियाँ और सृजनात्मक पट्टिकाएँ हमारा ध्यान आकर्षित करती हैं। इन्हें देखकर यह समझ आता है कि संविधान केवल कानूनों की किताब नहीं है, बल्कि यह एक जीवंत दस्तावेज है जो नागरिकों को अधिकारों के साथ-साथ कर्त्त्वयों का भी बोध करता है।
इस भ्रमण से बच्चों ने सीखा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनता में निहित होती है। हमें अपने अधिकारों का तो सम्मान करना ही चाहिए, साथ ही दूसरों के अधिकारों और स्वतंत्रता का सम्मान करना भी उतना ही जरूरी है।
वाटिका में प्रदर्शित न्याय, स्वतंत्रता, समानता व बंधुत्व जैसे मूल्यों ने बच्चांे को सिखाया कि ये ही सिद्धांत हमारे समाज को मजबूत और एकजुट रखते हैं। इसके अलावा इस भ्रमण ने संविधान के निर्माताओं के अथक परिश्रम और दूरदर्शिता क अहसास कराया। उनकी सोच, त्याग और राष्ट्रनिर्माण की भावना को महसूस करके बच्चों के मन में देश के प्रति और अधिक सम्मान व जिम्मेदारी की भावना जागृत हुई। साथ ही इस विजिट ने बच्चों के दृष्टिकोण को व्यापक बनाया और एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in