डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
उच्च प्राथमिक विद्यालय रखेड़ा में 23 दिसंबर को तिथि भोजन का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि बीडीओ प्रतिभा अग्रवाल, खंड शिक्षा अधिकारी आरती गुप्ता, एडीओ सतेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान खजानों देवी, एसएमसी अध्यक्ष छत्रपाल सिंह उपस्थित रहे।
अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए भोजन की पोशकता को समझाते हुए बच्चों का मार्गदर्शन किया। विद्यालय के समस्त स्टाफ ने पूरी लगन एवं निष्ठा के साथ तिथि भोजन के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया ।
विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राथमिक विद्यालय रखेड़ा की प्रधानाध्यापिका ममता त्यागी, अखिल भारतीय शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष विवेक त्यागी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रधानाध्यापिका सीमा कुमारी, रिंकी त्यागी , सीखा चौहान, अश्विन अग्रवाल, अमित कुमार, विपिन कुमार, गौरव,चड्ढा, आंगनवाड़ी कार्यकत्रि नीलम शर्मा , सहायिका सावित्री देवी , केशपाल सिंह, रसोइया-नेमवती, राजबाला,संतोष,सुनीता ,रवीन्द्र ,राजकुमार आदि ने पूर्ण सहयोग किया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय रखेड़ा में तिथि भोजन का आयोजन

