डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
अमरोहा के ब्लाक संसाधन केंद्र याहियापुर और नगर क्षेत्र अमरोहा से विज्ञान एक्सपोजर विजिट टीएमयू ले जाया गया। जहां छात्र-छात्राआंे ने विज्ञान के व्यवहारिक ज्ञान को प्राप्त किया। आडिटोरियम एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने बहुत कुछ सीखा। टीम को बीईओ सोनू कुमार हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें विभिन्न परिषदीय स्कूलों के 100 छात्र-छात्राएं शामिल रहे। एआरपी लव सूरी, संजीव कुमार, शहादत अली, अंजू सिंह आदि शामिल रहे।
अमरोहा से विज्ञान एक्सपोजर विजिट टीएमयू गया/बच्चों को व्यवहारिक ज्ञान मिला

