डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
09/11/2025 को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा जनपद अमरोहा के 5 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
जनपद के परीक्षा केंद्रों कुन्दन माडल इंटर कॉलेज अमरोहा में कुल पंजीकृत 301 बच्चों में से 225 बच्चे उपस्थित व 76 अनुपस्थित रहे, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमरोहा में कुल पंजीकृत 400 बच्चों में से 288 बच्चे उपस्थित व 112 अनुपस्थित रहे, राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा में कुल पंजीकृत 400 बच्चों में से 295 उपस्थित व 105 अनुपस्थित रहे, आई.एम. इंटर कॉलेज अमरोहा में कुल पंजीकृत 400 बच्चों में से 301 बच्चे उपस्थित व 99 अनुपस्थित रहे, जे.एस.हिंदू इंटर कॉलेज अमरोहा में कुल पंजीकृत 500 बच्चों में से 363 बच्चे उपस्थित व 137 अनुपस्थित रहे। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के जनपद नोडल राजदीप सिंह ने बताया कि जनपद अमरोहा को आवंटित 198 सीटों के सापेक्ष जनपद अमरोहा से कुल 2001 आवेदन हुए थे जिनमें से आज आयोजित परीक्षा में 1472 बच्चे उपस्थित व 529 बच्चे अनुपस्थित रहे। पिछले वर्ष जहाँ बच्चों का परीक्षा केंद्रों पर उपस्थिति प्रतिशत 66 प्रतिशत रहा था उसके मुकाबले इस वर्ष बच्चों का उपस्थित प्रतिशत 73.5 प्रतिशत रहा है, इस परीक्षा में जो बच्चे मैरिट में स्थान पाने में सफल होंगे,उन्हें सरकार की तरफ से 12वीं तक की पढ़ाई पूर्ण करने के लिए 48000 रूपये आर्थिक सहायता के रूप में दिये जायेंगे। पिछले वर्ष परीक्षा केंद्रों पर बच्चों का उपस्थित प्रतिशत 66 प्रतिशत रहा उसके मुकाबले इस वर्ष उपस्थित प्रतिशत 73.5 प्रतिशत रहा ,जिसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ मोनिका ने खुशी जाहिर करते हुए शिक्षकों के कार्य की सराहना की।
2001 में से 1472 बच्चों ने दी राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा

