डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
बाजार कटरा में स्थित लखानी शोरूम के मालिक और विभिन्न सामाजिक संगठनांे में पदाधिकारी प्रतिष्ठित व्यापारी अभय आर्य के साथ दुकान में घुसकर बदसलूकी करने और जान से मारने की धमकी देने से व्यापारियों में रोष है। अभय ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर व्यापरियों ने घटना की निंदा करते हुए आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग की है।
अभय ने पुलिस को दी तहरीर मंे उल्लेख किया है कि 6 नवम्बर 2025 को शाम लगभग 7.50 बजे मेरी दुकान में मोहल्ला चौक निवासी ऋषि राज जो लाटरी (कमेटी) का काम भी करता है, शराब पीकर जबरदस्ती से दुकान के अंदर घुस आया, मुझे गन्दी गन्दी गालियां दी, मारपीट पर आमादा हो गया। बार बार धमका रहा था कि तेरी दुकान बंद करवा दूंगा। मेरी दुकान से सस्ते जूते क्यों बेच रहा है। तुझे दुकानदारी सीखा दूंगा। बार बार गाली देकर दुकान के बाहर मारने पीटने की धमकी दे रहा था। जान से मारने की धमकी देकर गया।
अभय ने बताया कि वे तो अपने हिसाब से सस्ते दामों पर जूते बेच रहे थे। जी0 एस0 टी0 कम होने पर कम कीमत पर अपना माल बेचना कोई गुनाह तो नहीं है। मुझे और मेरे परिवार को ऋषि राज और उसके साथियों से जान माल का खतरा है। मैं और मेरा परिवार दहशत में है कि इस तरह की घटना से अपने आप को कैसे सुरक्षित रखें। ऋषि राज ने इससे पहले भी एक बार धमकी दी थी। आज दुकान में घुस कर मेरे साथ बदतमीजी की है। कोतवाली में तहरीर भी लिख कर दी है। उन्हांेने व्यापारी भाइयों से अनुरोध किया है कि इस तरह के छवि वाले व्यक्ति से लाटरी या अन्य कारोबार से बचें। अन्यथा इस तरह की खराब छवि के लोग किसी के साथ भी कभी भी कोई घटना कर सकते हैं।
लखानी शोरूम के मालिक अभय आर्य से बदसलूकी पर व्यापरियों में रोष/आरोपित की गिरफ्तारी की मांग

