डॉ.दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
कंपोजिट विद्यालय गजरौला की प्र अ रेखा रानी राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका का दिल्ली के रेडिसन होटल में उनकी साहित्यिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान लिए साहित्य सेवा रत्न से विभूषित किया गया है। कवियत्री के साथ साथ रेखा रानी एक आदर्श शिक्षिका हैं जिसके लिए विभाग द्वारा भी समय समय पर पुरस्कृत किया जाता रहा है। इनकी दो पुस्तक प्रकृति की छाँव में एवं शिव चालीसा अभी हाल में ही प्रकाशित हुई हैं। सम्मान प्राप्ति से परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका रेखा रानी साहित्य सेवा रत्न से विभूषित

