डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. मोनिका ने दो स्कूलों में अव्यवस्था मिलने पर हेडमास्टरों का स्पष्टीकरण तलब किया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमरोहा डॉ. मोनिका द्वारा 6 नवंबर को 11.50 बजे उच्च्च प्राथमिक विद्यालय रहदरा विकास खण्ड गजरौला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय छात्र उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर छात्र संख्या 08 पाई गई। मिड-डे-मील पंजिका में 68 बच्चे दर्ज पाये गये, वर्ष 2025-26 की खेल सामग्री (किट) नहीं क्रय की गई है। 02 टेबलेट के सापेक्ष 01 टेबलेट पाई गई। कक्षा कक्ष में पाठ्य पुस्तक अस्त व्यस्त पड़ी मिली। जिस कारण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमरोहा द्वारा नाराजगी जाहिर करते हुए समस्त स्टाफ को फटकार लगाई गई तथा उपरोक्त कमियों को तत्काल पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया तथा 03 दिन के अन्दर प्रधानाध्यापक को स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिये गये हैं।
कम्पोजिट विद्यालय सिहाली गौसाई
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर कम्पोजिट प्राथमिक विद्यालय सिहाली गौसाई, विकास खण्ड गजरौला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय विद्यालय की दीवार पर टोल फ्री नम्बर लिखा हुआ नहीं पाया गया। 02 टेबलेट के सापेक्ष मात्र 01 टेबलेट पाया गया। छात्र उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर छात्र उपस्थिति 07 पाई गई। मिड-डे-मील पंजिका में छात्रों की संख्या दर्ज नहीं की गई थी। खाने का सैम्पल भी प्रधनाध्यापक द्वारा नहीं दिखाया गया। विद्यालय में अन्य कार्य भी सही ढंग से नहीं किये जा रहे हैं। जिस कारण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमरोहा द्वारा नाराजगी जाहिर करते हुए समस्त स्टाफ को फटकार लगाई गई तथा उपरोक्त कमियों को तत्काल पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया तथा 03 दिन के अन्दर प्रधानाध्यापक को स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिये गये हैं।
बीएसए डॉ. मोनिका निरीक्षणः अव्यवस्थाओं पर हेडमास्टरों का स्पष्टीकरण तलब

