डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
जनपद अमरोहा के बेसिक शिक्षा परिषद् के समस्त विद्यालयों में राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वन्दे मातरम् गीत का गायन किया गया तथा रैली निकाली गई। बच्चों व जन समुदाय को राष्ट्रगीत के प्रति जागरूक किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमरोहा डॉ. मोनिका ने प्राथमिक विद्यालय पीरगढ़ के बच्चे के साथ राष्ट्रगीत गाया तथा बच्चों के द्वारा विद्यालय से गांधी मूर्ति तक निकाली गई रैली का नेतृत्व किया गया।
बीएसए डॉ.मोनिका के नेतृत्व में वन्दे मातरम् गायन और निकाली गई रैली

