Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > डीएम निधि ने परखा एसआईआर में गणना प्रपत्र को बीएलओ एप पर डिजिटाइज करने का कार्य

डीएम निधि ने परखा एसआईआर में गणना प्रपत्र को बीएलओ एप पर डिजिटाइज करने का कार्य

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा /उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने एसआईआर में गणना प्रपत्र को बीएलओ एप पर डिजिटाइज करने के कार्य को परखा।

भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर जनपद में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी निधि गुप्ता वत्स द्वारा हसनपुर विधानसभा के प्राइमरी स्कूल डगरौली के बूथ के भाग संख्या 106 एवं 107, कंपोजिट विद्यालय मंगरौली के भाग संख्या 110, 111 एवं 112 और उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगरौली के भाग संख्या 128 एवं 129 पर बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया।
घर घर जाकर 200 फार्म कलेक्ट करने है

निरीक्षण में बी०एल०ओ० द्वारा गणना प्रपत्रों का मतदाताओं को वितरण की स्थिति, कलेक्शन, डिजिटाइज, बुक ए कॉल विद बी०एल०ओ० के निस्तारण की स्थिति आदि की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने एसआईआर में गणना प्रपत्र को बीएलओ एप पर डिजिटाइज करने के संबंध में विशेष दिशा निर्देश दिए। जहां प्रगति कम थी उन बूथ पर बीएलओ को विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित भी किया। सभी बीएलओ को यह निर्देश दिए कि प्रतिदिन क्षेत्र में भ्रमण कर घर घर जाकर 200 फार्म कलेक्ट करने है उनको सहायक द्वारा बीएलओ एप पर डिजिटाइज्ड करवाना है, तथा साथ ही साथ ज्यादा से ज्यादा गणना पत्रों को मतदाता से कलेक्ट करना है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि समय से कलेक्शन और डिजिटाइज का कार्य पूर्ण न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
लापरवाही किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं

उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस कार्य में लापरवाही किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तय समय सीमा के अंदर कार्य को संपन्न कराया जाए। निर्देश दिए कि फॉर्म भरने में कोई गलती न हो। इसके साथ ही गणना प्रपत्र भरने हेतु मतदाताओ को सहयोग प्रदान किया जाए। उन्होंने डिजिटाइज कर रहे कार्मिक से भी मौके पर कुछ फॉर्म डिजिटाइज कराकर देखे।
02 जगह वोट हो तो सिर्फ एक जगह भरें
निरीक्षण के समय जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित ग्रामीणों से वार्ता की गई और उनसे समय से फॉर्म भरकर जमा करने की बात कही। जिलाधिकारी ने उनसे फॉर्म भरने के लिए जरूरी बातों के बारे में बताया कि अपना नवीनतम रंगीन फोटो व्हाइट बैकग्राउंड के साथ, मोबाइल नंबर और अपने माता, पिता, दादा, दादी, नाना या नानी का ब्यौरा भरकर फॉर्म जमा कर सकते हैं। बताया कि फॉर्म भरने की प्रक्रिया को आसान बनाया गया है, जिससे अधिक से अधिक मतदाता आसानी से फॉर्म भर सके। उन्होंने उपस्थित सभी से कहा कि अगर 02 जगह वोट हो तो सिर्फ एक जगह भरें। अगर किसी को फॉर्म भरने में कोई दिक्कत हो तो अपने बूथ पर आए, बीएलओ और सहायक द्वारा पूर्णतया सहयोग दिया जाएगा।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी हसनपुर पुष्करनाथ चौधरी सहित संबंधित सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in