डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
जनपद के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं नोडल शिक्षकों के प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. प्रवेश कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इसका आयोजन 7 नवंबर को राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा के सभागार में हुआ। जिसमें प्रदेश स्तर के मास्टर ट्रेनर डॉ. धर्म सिंह प्रधानाध्यापक राजकीय हाई स्कूल बछरायूं एवं राघवा खानम प्रवक्ता राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गजरौला ने प्रशिक्षण प्रदान किया। कैरियर गाइडेंस के अंतर्गत पंख पोर्टल के माध्यम से युवाओं को अपने कैरियर चुनने, विद्यालय में करियर हब गठित बनाने, करियर क्लब का गठन करने, पी टीएम की बैठक आयोजित करने एवं विद्यालय स्तर पर कैरियर गाइडेंस मेले के आयोजन के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में जनपद के राजकीय माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य नोडल शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर ललित कुमार प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा, मदनपाल सिंह जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक, देवेंद्र प्रताप सिंह श्रीमती स्नेह लता श्रीमती पूनम रानी वर्मा श्रीमती किरन लता ओम प्रकाश सिंह विजयपाल सिंह संजीव कुमार राजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे
जिविनि डॉ. प्रवेश कुमारः कैरियर गाइडेंस मेले युवाओं के लिए वरदान

