डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
जनपद अमरोहा के गंगेश्वरी ब्लॉक में तैनात बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालय जेबड़ा के शिक्षक मुकुल चौहान की शिक्षिका माँ उषा चौहान का लखनऊ में निधन हो गया।
उषा चौहान फात्मा गर्ल्स इंटर कॉलेज, नौगावां सादात में सेवारत थीं और कॉलेज की ओर से लखनऊ में आयोजित स्काउट-गाइड के जम्बू कैंप में गई थीं। उषा को 24 नंवबर को सुबह चार बजे तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ और उनकी मृत्यु हो गई।
उनके पति स्व॰ रणवीर चौहान अमरोहा तहसील मंे वकील थे उनका पहले ही निधन हो चुका है। उनकी पुत्रवधू मुकुल सिंह अमरोहा तहसील मंे लेखपाल है और बेटी नेहा राजपूत मुरादाबाद सदर तहसील में लेखपाल है।
उषा चौहान के देवर अमरोहा तहसील में वकील अशोक चौहान ने बताया कि पार्थिव शरीर देर रात उनके अमरोहा के मोतीनगर आवास पर पहंुचेगा।
अमरोहा के शिक्षक मुकुल की शिक्षिका मांँ उषा का लखनऊ में निधन/स्काउट-गाइड कैंप में गई थीं लखनऊ

