डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
27 अक्टूबर 2025 को बीआरसी हसनपुर में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता कराई गई जिसमें ब्लॉक के 65 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया प्रतियोगिता दो चरणों में कराई गई लिखित और मौखिक।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विकास और अनुज संविलयन विद्यालय करनपुर माफी तथा तरूण सविलियन विद्यालय शेखपुरा झकड़ी ने प्राप्त किया। तीनों विद्यार्थियों के अंक समान थे द्वितीय स्थान लकी शेखपुरा झकड़ी और तृतीय स्थान राज संविलयन विद्यालय हुसैनपुर ने प्राप्त किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार एआरपी राज नारायण सिंह, नामित चौधरी, मूलचंद सिंह और मोहम्मद सुलेमान तथा शिक्षक सुमन रानी, ऋतुराज ,अशोक कुमार सतपाल सिंह,ललित कुमार, ओमपाल सिंह आदि उपस्थित रहे। इसके साथ ही 27 अक्टूबर 2025 को ब्लॉक संसाधन केंद्र हसनपुर में नॉलेज शेयर प्रशिक्षण भी दिया गया प्रशिक्षण में 100 शिक्षकों ने प्रतिभा किया।
हसनपुर में विज्ञान क्विज में 65 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया

