डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश(सनशाइन न्यूज)
अमरोहा के सांसद कंवर सिंह तंवर ने कहा कि शिक्षकों का योगदान एवं समर्पण हमारे जीवन को संवार देता है। आप सभी ने अपने दिवंगत शिक्षक साथियों के परिवारों के लिए आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने का जो बीड़ा उठाया है वह अतुलनीय है। ऐसी सेवा ईश्वर की सच्ची सेवा है। इस प्रकार 177 करोड़ रुपए की सहायता करना प्रशंसनीय है।
टीचर सेल्फ केयर टीम का आयोजन
सांसद ने यह विचार टीचर सेल्फ केयर टीम उत्तर प्रदेश के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। टीम की जनपद अमरोहा इकाई द्वारा शैक्षिक संगोष्ठी शिक्षक सम्मान एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम जेएस हिंदू डिग्री कॉलेज के अभिनंदन जैन सभागार में संस्थापक एवं अध्यक्ष विवेकानंद आर्य, सह संस्थापक सुधेश पाण्डे, व प्रदेश कोषाध्यक्ष संजीव रजक की गरिमा में उपस्थित में किया गया।
कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि संस्थापक मंडल द्वारा सरस्वती को पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
मुख्य अतिथि संस्थापक मंडल जिला व ब्लॉक टीम एवं उपस्थित शिक्षकों ने जिले के दिवंगत शिक्षक साथी राजवीर सिंह रिचा मलिक व सीमा चौधरी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शिक्षा जगत में उनके योगदान को याद किया।
177 करोड़ 72 लाख रुपए की आर्थिक सहायता
प्रदेश अध्यक्ष व संस्थापक विवेकानंद ने दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को ढाढ़स बंधाते हुए कहा कि प्रदेश का प्रत्येक शिक्षक आपके साथ है हर मुश्किल दौर में हम आपके साथ खड़े हैं । विवेकानंद ने आगे कहा टीचर्स सेल्फ केयर टीम द्वारा विगत 5 वर्षों में 416 दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को लगभग 177 करोड़ 72 लाख रुपए की आर्थिक सहायता सीधे उनके नामिनी के खातों में पहुंचाई जा चुकी है। हमारा प्रत्येक सदस्य ₹15.50 का योगदान कर प्रत्येक नॉमिनी को लगभग 50 लाख रुपए की सहायता पहुंचा रहा है।
जीवन दान योजना
सह संस्थापक सुधेश पाण्डे ने बताया कि हमारी टीम जीवन दान योजना द्वारा गंभीर रूप से बीमार शिक्षक साथी को उसके बेहतर इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर उसका जीवन बचाने का प्रयास कर रही है ताकि वह अपने परिवार में सदैव बना रहे क्योंकि कीमत इंसान की है धन की नहीं।
कन्यादान योजना
प्रदेश कोषाध्यक्ष संजीव रजक ने टीचर्स सेल्फ केयर टीम की एक अन्य योजना कन्यादान योजना के बारे में बताया कि मात्र एक रुपए के सहयोग से अपने वैधानिक सदस्य की पुत्री के विवाह में 5 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी ताकि हमारा शिक्षक साथी बेटी विवाह की चिंता से मुक्त हो सके।
इनका हुआ सम्मान
इस अवसर पर जिला व ब्लॉक टीम को निस्वार्थ भाव से उनके अथक परिश्रम के लिए प्रदेश संस्थापक मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। सहयोग अलर्ट में जनपद में प्रथम सहयोग करने वाले शिक्षकों संदीप कुमार, कुर्वेंद पंवार, सौरभ बंसल, प्रीतम सिंह, रोहित कुमार, जमशेद शरीफ को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
प्रदेश कोर टीम से प्रज्ञानंद, फर्रूख हसन, विपुल मिश्रा, कुंवर आकाश सिंह,योगी शंकर पाण्डेय,सतीश सिंह व सुमन भटोनिया भी उपस्थित रहे।
दीप गिरी के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम
कला सांस्कृतिक परिषद अमरोहा के छात्रों ने दीप कुमार गिरी के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
जिला संयोजक सौरभ सक्सेना व जिला प्रवक्ता विपुल अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
समस्त जिला व ब्लॉक टीम ने कार्यक्रम में सहयोग किया।
संचालन वीरेंद्र शुक्ल व नीरज निमल ने किया।
सांसद कंवर/आपसी सहयोग से दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को 177 करोड़ की सहायता अतुलनीय

