डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज 5 के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद, नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन और आचार्य डॉ. सुमेधा, शशि त्यागी ने शिक्षा में उल्लेखनीय योगदान के लिए जोया की एआरपी रश्मि चौधरी को सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम का आयोजन जोया रोड स्थित शिवानी वैंक्वेट हॉल में किया गया। इस अवसर पर सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र, एएसपी अखिलेश भदौरिया, डीडीओ सरिता द्विवेदी, गजरौला ब्लाक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आभा दत्त, जिला पंचायत राज अधिकारी पारुल सिसौदिया, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शिखा शर्मा, सिंह साहब होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के एमडी डॉ. पीके पंघाल, सीओओ डॉ. दिव्यांशी पंघाल, संस्कृति उत्सव के जिला संयोजक (शासन नामित) डॉ. दीपक अग्रवाल आदि मौजूद रहे। सफल संचालन राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका प्रीति चौधरी ने किया।
शिक्षा में योगदान को एआरपी रश्मि को डीएम व एसपी ने किया सम्मानित

