डॉ.दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
अमरोहा के शिक्षक विजेन्द्र सिंह को एडुलीडर्स यूपी द्वारा लखनऊ में प्रमुख सचिव के हाथों से स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
लखनऊ मंे हुआ आयोजन
जिले में अकादमिक गतिविधियों, शैक्षिक नवाचार एवं आई सीटी के माध्यम से शिक्षा को बच्चों तक सरल एवं सहज तरीके से पहुंचाने मे विजेंद्र सिंह का विशेष योगदान है। बच्चों के उत्कृष्ट शिक्षण कार्य में अपनी अलग पहचान बना चुके उच्च प्राथमिक विद्यालय सब्दलपुर शुमाली विकास क्षेत्र हसनपुर के शिक्षक विजेन्द्र सिंह को प्रदेश की शैक्षणिक संस्था एड्युलीडर्स ने यूपी नेडा के प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ में विकसित उत्तर प्रदेश विकसित भारत 2047 विषयक शिक्षक संगोष्ठी एवं एड्युलीडर सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव मुकेश कुमार मेश्राम, विशिष्ट अतिथि पूर्व शिक्षा निदेशक सर्वेद्र विक्रम बहादुर सिंह, विवेकानंद शोध संस्थान निदेशक दयानंद लाल, परियोजना अधिकारी नेडा टीका राम, अंतर्राष्ट्रीय रामायण शोध संस्थान सलाहकार आशुतोष द्विवेदी, सलाहकार एवं संस्थापक एड्युलीडर सर्वेश मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
नवाचारों की प्रस्तुति
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि सर्वेद्र विक्रम बहादुर सिंह ने कहा कि कोविड के बाद से शिक्षा एवं तकनीकी क्षेत्र ने एक अलग महत्वपूर्ण पहचान बनाई है, इसके माध्यम से बच्चों का सीखना भी सरल होता है। इसके अतिरिक्त अकादमिक गतिविधि संकलन पुस्तिका शिक्षा के दीप स्तंभ का विमोचन भी किया गया। सम्मान प्राप्त शिक्षक विजेन्द्र सिंह ने पीपीटी के माध्यम से विद्यालय के नवाचारों की प्रस्तुति करते हुए प्रतिभागियों को बताया कि उनके द्वारा पाठ्यक्रम के साथ बालिका शिक्षा, सुरक्षा एवं संरक्षा, आई सी टी द्वारा दीक्षा वीडियो एवं क्यू आर कोड के उपयोग, मीना मंच, समस्या समाधान, अभिभावक संगोष्ठी आदि के द्वारा बच्चों के साथ साथ अभिभावकों तक पहुंच बनाई गई, जिससे बच्चों में अधिगम अभिवृद्धि में सहायता मिली। इन्हीं सब प्रयासों के माध्यम से इनके छात्रों का विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन हुआ है।इन उपलब्धियों की बदौलत् विजेंद्र सिंह आज प्रदेश स्तर तक विद्यालय का नाम पहुंचाने में सफल होने पर उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने विद्यार्थियों के साथ अपने सहयोगी शिक्षकों और अभिभावकों को दिया। ।जिले में मिली इस सफलता पर खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार , एआरपी राजनरायन, नमित , सुलेमान, मूलचंद तथा तमाम शिक्षकों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।
शिक्षक विजेन्द्र सिंह को राजधानी में मिला राज्यस्तरीय एडुलीडर्स अवार्ड

