डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
ब्लॉक संसाधन केंद्र याहियापुर में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन खण्ड शिक्षाधिकारी ’सोनू कुमार तथा ए आर पी ,’लव सूरी’ द्वारा किया गया, जिसमें ब्लॉक अमरोहा के उच्च प्राथमिक/ कंपोजिट विद्यालयों के 56 छात्र/ छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
लिखित परीक्षा में 23 छात्रों को चयनित करने के बाद साक्षात्कार द्वारा 6 छात्रों को पूर्णतया चयनित किया गया
लिखित परीक्षा के चयनित सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किया गया। सूक्ष्म जलपान के बाद प्रथम तीन प्रतिभागियों को खण्ड शिक्षाधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया गया।
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान क्विज़ प्रतियोगिता में 6 का चयन

